Business News

विराट-अनुष्का ने इस शेयर में लगाए ढाई करोड़, 4 साल में 10 Cr हुई रकम

Image credits: Instagram/Virat.kohli

विराट-अनुष्का ने Go Digit के शेयर में किया इन्वेस्ट

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड में निवेश कर रखा है। उनके इस इन्वेस्टमेंट की कीमत कुछ सालों में ही बढ़कर 4 गुना हो चुकी है।

Image credits: Instagram/Virat.kohli

4 गुना बढ़ गया विराट-अनुष्का का इन्वेस्टमेंट

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मिलकर फरवरी, 2020 में गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस में 2.5 करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया था। जिसकी वैल्यू अब बढ़कर 10 करोड़ रुपए हो चुकी है।

Image credits: Instagram/Virat.kohli

23 मई को हुई गो डिजिट के शेयर की लिस्टिंग

गो डिजिट की स्टॉक मार्केट में 23 मई को लिस्टिंग हुई है। कंपनी का शेयर IPO प्राइस 272 से 5.15% ऊपर 286 पर लिस्ट हुआ। एक समय तो यह 314 रुपए के हाइएस्ट लेवल तक पहुंच गया था।

Image credits: Instagram/Virat.kohli

306 रुपए के लेवल पर क्लोज हुआ Go Digit का शेयर

हालांकि, बाद में थोड़ी गिरावट के साथ गो डिजिट का शेयर 306 रुपए के लेवल पर क्लोज हुआ। विराट-अनुष्का के पास कंपनी के शेयर अब भी हैं, जिनकी कीमत बढ़ चुकी है।

Image credits: Instagram/Virat.kohli

विराट ने गो डिजिट में 2 करोड़ का निवेश किया था

DRHP के मुताबिक, विराट कोहली ने गो डिजिट के 75 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 2,66,667 शेयर खरीदे थे। यानी उन्होंने इसमें 2 करोड़ का निवेश किया था।

Image credits: Instagram/Virat.kohli

अनुष्का ने गो डिजिट में 50 लाख का इन्वेस्टमेंट किया था

वहीं, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने गो डिजिट के 66,667 शेयर खरीदे थे। यानी उनके निवेश की वैल्यू 50 लाख रुपए है। पति-पत्नी ने मिलाकर इसमें 2.50 करोड़ रुपए लगाए थे।

Image credits: Instagram/Virat.kohli

15 मई को ओपन हुआ था गो डिजिट का इश्यू

गो डिजिट का IPO 15 मई को ओपन हुआ था। इस इश्यू के जरिए कंपनी ने 2,614.65 करोड़ जुटाए हैं। इसके लिए कंपनी ने 1125 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए थे।

Image credits: Instagram/virat.kohli

258-272 रुपए प्रति शेयर था Go Digit का इश्यू प्राइस

इसके अलावा 1,489.65 करोड़ मूल्य के 5.48 करोड़ शेयर्स की बिक्री कंपनी के मौजूदा निवेशकों ने ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए की थी। IPO का प्राइस बैंड 258-272 रुपए प्रति शेयर था।

Image credits: Instagram/virat.kohli