Hindi

अंदर से इतनी आलीशान है स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, देखें Inside Photos

Hindi

स्लीपर वंदे भारत का फर्स्ट लुक

भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन (Semi High Speed Train) वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही स्लीपर कोच के साथ चलेगी। स्लीपर वंदे भारत का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

Image credits: Indian Tech & Infra
Hindi

बेहद लग्जरी और स्पेशियस हैं स्लीपर वंदे भारत के कोच

स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का कोच लग्जरी होने के साथ ही ज्यादा स्पेशियस दिख रहा है। ये कोच किसी लग्जरी होटल वाली फीलिंग दे रहा है।

Image credits: Indian Tech & Infra
Hindi

स्लीपर वंदे भारत में होंगी कुल 857 बर्थ

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के फर्स्ट वर्जन में कुल 857 बर्थ होंगे। इनमें से 34 सीटें स्टाफ के लिए होंगी। मतलब पैसेंजर्स के लिए कुल 823 बर्थ रहेंगी। इसके लिए डिजाइन भी फाइनल हो चुका है।

Image credits: Wikipedia
Hindi

चेन्नई की ICF में ही बनेंगी स्लीपर वंदे भारत

स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में ही बनेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन मार्च, 2024 से चल सकती है।

Image credits: Wikipedia
Hindi

स्लीपर वंदे भारत में अलग से नहीं होगा पेंट्री कार वाला कोच

स्लीपर वंदे भारत में पेंट्री कार वाला डिब्बा नहीं होगा बल्कि हर कोच में ही एक मिनी पेंट्री होगी। इससे उसी कोच के पैसेंजर्स को फूड आइटम्स की सप्लाई की जाएगी।

Image credits: Wikipedia
Hindi

स्लीपर वंदे भारत के लिए इस कंपनी से हुआ करार

स्लीपर वंदे भारत बनाने के लिए रेल मंत्रालय ने रेल विकास निगम लिमिटेड के रूसी कंपनियों के साथ बनाए गए ज्वाइंट वेंचर काइनेट रेलवे सॉल्यूशंस के साथ एक समझौता किया है।

Image credits: Wikipedia
Hindi

120 ट्रेन सेट बनाएगी रूस की कंपनी

Kinet Railway Solutions भारत में ही स्लीपर वंदे भारत के 120 ट्रेन सेट बनाएगी। साथ ही ये कंपनी अगले 35 सालों तक इन ट्रेनों का मेंटनेंस भी करेगी।

Image credits: Wikipedia
Hindi

अभी चेयरकार कोच से चल रहीं वंदेभारत ट्रेन

बता दें कि अभी देश के अलग-अलग शहरों को जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेनों में चेयरकार वाले कोच हैं। यही वजह है कि ये वंदे भारत ट्रेन कम दूरी के लिए चलती हैं।

Image credits: Wikipedia
Hindi

स्लीपर वंदे भारत में लंबी दूरी की यात्रा कर सकेंगे मुसाफिर

स्लीपर वंदे भारत आने के बाद इन्हें लंबी दूरी के लिए चलाया जाएगा। इसमें यात्री आराम से बर्थ पर सोते हुए लंबी यात्राएं कर सकेंगे।

Image Credits: Indian Tech & Infra