Business News

इतना आलीशान है सुब्रत रॉय सहारा का घर, देखें इनसाइड Photos

Image credits: Getty

सुब्रत रॉय का लखनऊ से खास लगाव

सहारा प्रमुख सुब्रत राय सहारा का लखनऊ से बेहद खास रिश्ता है। यही काऱण है कि उनका पार्थिव देह लखनऊ ही लाया जा रहा है। यहां उन्होंने अपना एंपायर बनाया है।

Image credits: Our own

लखनऊ को नया लुक

लखनऊ के अलीगंज और गोमतीनगर में सहारा प्रमुख का कार्यालय और सहारा सिटी है, जो बेहद आलीशान है। सुब्रत रॉय का घर भी यहीं है। उनका राजनीतिक रसूख यूपी में खूब हुआ करता था।

Image credits: Our own

सुब्रत रॉय के घर में जल महल

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय ने अपने लखनऊ वाले घर में जल महल भी बनवाया था। हालांकि, उनके जेल जाने के बाद वो बर्बाद हो गया और फिर उसे रिनोवेट नहीं कराया जा सका।

Image credits: Our own

सहारा प्रमुख का गेस्ट हाउस

सुब्रत रॉय सहारा के घर का यह गेस्ट हाउस एरिया है। इसी जगह अमिताभ बच्चन समेत तमाम फिल्मी सितारें रुका करते थे। कहा जाता था कि यह एरिया बेहद लग्जीरियस है।

Image credits: Our own

सुब्रत रॉय के गर में डिज्नी लैंड

सहारा ग्रुप के चेयरमैन सुब्रत रॉय रॉयल जिंदगी जीने के शौकीन थे। लखनऊ के गोमती नगर इलाके में अपने घर में उन्होंने डिज्नी लैंड भी बनवाया था, जो आज भी है।

Image credits: Our own

लग्जरी लाइफ जीते थे सहारा प्रमुख

सुब्रत रॉय सहारा लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते थे। उनके घर में एक से बढ़कर एक लग्जरियल चीजें हैं। हर एरिया बेहद खूबसूरती से सजाया गया है।एक-एक चीज बेशकीमती लगाई गई हैं।

Image credits: Our own

सुब्रत रॉय की फैमिली कहां है

दो महीने पहले सुब्रत रॉय इलाज के लिए मुंबई गए थे। उनकी पत्नी स्वप्ना रॉय और दोनों बेटे सुशांतो और सीमांतो कई साल से विदेश में शिफ्ट हैं। अंतिम समय में उनके पास कोई नहीं था।

Image credits: Our own

कभी किराए के मकान में थे सहारा प्रमुख

सुब्रत रॉय जब गोरखपुर से अपने करियर की शुरुआत की थी, तब वे एक किराए के मकान में रहते थे। यहीं उनके बच्चों का भी जन्म हुआ था। बाद में यहां से निकलकर लखनऊ में बेस बनाया।

Image credits: Our own