Business News

हमारे TATA की हैसियत के आगे बौना है पूरा पाकिस्तान, जानें क्यों?

Image credits: Adobe Stock

देश के 8 औद्योगिक घराने 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल

भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के 8 औद्योगिक घराने 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो चुके हैं।

Image credits: Social media

भारत के औद्योगिक घरानों की कुल मार्केट वैल्यू 1.5 ट्रिलियन डॉलर

इन 8 औद्योगिक घरानों की कुल मार्केट वैल्यू करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर है। ये इंडोनेशिया की जीडीपी से भी कहीं ज्यादा है। इंडोनेशिया की कुल जीडीपी 1.484 ट्रिलियन डॉलर है।

Image credits: Social media

पाकिस्तान की पूरी GDP से ज्यादा है TATA ग्रुप की वैल्यूएशन

इनमें भारत के सबसे पुराने औद्योगिक घराने Tata Group का कुल मार्केट कैप पाकिस्तान की पूरी GDP से ज्यादा है। IMF के मुताबिक पाकिस्तान की कुल जीडीपी करीब 338 अरब डॉलर है।

Image credits: Social media

TATA ग्रुप देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना

टाटा ग्रुप 366 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है। इस ग्रुप का बिजनस सुई से लेकर सॉफ्टवेयर तक फैला है, जो कि पाकिस्तान की कुल जीडीपी से अधिक है।

Image credits: Social media

1 साल में 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हुए ये 3 ग्रुप

पिछले एक साल में 100 अरब डॉलर क्लब में भारत के तीन ग्रुप शामिल हुए हैं। इनमें भारती एयरटेल, आदित्य बिड़ला ग्रुप और ICICI Bank शामिल हैं।

Image credits: freepik

366 अरब डॉलर के साथ Tata Group टॉप पर

बता दें कि 366 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ टाटा ग्रुप देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है। पिछले एक साल में टाटा ग्रुप के मार्केट कैप में 36.6 फीसदी तेजी आई है।

Image credits: freepik

Tata Group की TCS देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी

Tata Group की IT कंपनी TCS मुकेश अंबानी की रिलायंस के बाद देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 13,38,167 करोड़ रुपये है।

Image credits: Getty

देश में दूसरा सबसे बड़ा बिजनेस ग्रुप अंबानी का रिलायंस समूह

दूसरे नंबर पर मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाला रिलायंस ग्रुप है। इसकी कुल वैल्यूएशन 267 अरब डॉलर है। 19,40,661 करोड़ मार्केट कैप के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी कंपनी है।

Image credits: Getty

Adani Group तीसरे नंबर पर

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला Adani Group 205 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ इस क्लब में तीसरे नंबर पर है। पिछले एक साल में ग्रुप के मार्केट कैप में 64.7 प्रतिशत की तेजी आई है।

Image credits: Wikipedia

जानें चौथे-पांचवे नंबर पर कौन?

चौथे नंबर पर 162 अरब डॉलर के साथ HDFC ग्रुप और पांचवे नंबर पर 125 अरब डॉलर की वैल्यूएशन के साथ बजाज ग्रुप शामिल है।

Image credits: Social media

छठे नंबर पर Bharti Airtel

छठे नंबर पर 120 अरब डॉलर के मार्केट कैप के साथ भारती एयरटेल है। वहीं, सातवें पर 114 अरब डॉलर के साथ ICICI बैंक और आठवें पर 101 अरब डॉलर के साथ आदित्य बिड़ला ग्रुप का नाम है।

Image credits: Social media