Hindi

6 महाद्वीप, 100 देश, 150 प्रोडक्ट..जानें Tata ग्रुप में कितने कर्मचारी

Hindi

रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Tata Sons के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का 9 अक्टूबर देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। 86 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Image credits: social media
Hindi

रतन टाटा के कार्यकाल में ग्रुप ने की चौतरफा तरक्की

1991 से 2012 तक Ratan Tata के नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने चौतरफा तरक्की की। वर्तमान में दुनिया के 6 महाद्वीपों के 100 से ज्यादा देशों में टाटा ग्रुप के 150 से प्रोडक्ट्स मौजूद हैं।

Image credits: social media
Hindi

नमक से हवाई जहाज तक Tata ग्रुप में सबकुछ

Tata का कारोबार हर सेक्टर में है। टाटा नमक से लेकर, पानी, चाय, घड़ी, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सॉफ्टवेयर, कार, खाने-पीने की चीजें, होटल से हवाई जहाज तक में टाटा ग्रुप एक्टिव है।

Image credits: social media
Hindi

1868 में हुई Tata ग्रुप की शुरुआत

Tata ग्रुप की शुरुआत 1868 में हुई लेकिन इसका विस्तार सबसे ज्यादा रतन टाटा के कार्यकाल में हुआ। उन्होंने टेटली चाय, AIG इंश्योरेंस कंपनी के अलावा कोरस स्टील जैसी कंपनियों को खरीदा।

Image credits: social media
Hindi

रतन टाटा ने ही मशहूर ब्रैंड्स जगुआर-लैंडरोवर को खरीदा

Ratan Tata ने ब्रिटेन के मशहूर ब्रांड जगुआर-लैंडरोवर का भी अधिग्रहण किया। 2023-24 में टाटा ग्रुप का कुल राजस्व 165 अरब डॉलर था।

Image credits: social media
Hindi

Tata ग्रुप की कंपनियों में 10 लाख से ज्यादा कर्मचारी

दुनियाभर में फैली Tata ग्रुप की कंपनियों में 10 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं। समूह की सिर्फ एक कंपनी TCS में ही कर्मचारियों की संख्या 6 लाख से ज्यादा है।

Image credits: Twitter
Hindi

Tata ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में ये नाम

Tata ग्रुप की प्रमुख कंपनियों में TCS, Tata Steel, Tata Motors, Tata Chemicals, Tata Power, Indian Hotels Company, Tata Consumer Products शामिल हैं।

Image credits: X-Sajjan Jindal
Hindi

कई लोग नहीं जानते टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों के नाम

इनके अलावा Tata Communication, Voltas Ltd, Trent Ltd, Tata Investment, Tata Elxsi, Nelco Ltd, Tata Technologies और Rallis India प्रमुख हैं।

Image Credits: Twitter