Hindi

पेट्रोल पंप पर हो न जाए खेल, सतर्क रहें और इन बातों का रखें ध्यान

Hindi

1. नोजल से मशीन रीडिंग पर दें ध्यान

पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते समय नोजल से लेकर मशीन रीडिंग तक पर ध्यान दें। नोजल पर टेंपरिंग दिखने या लोकल अथॉरिटी की सील न नजर आने पर इसकी शिकायत पंप मैनेजर से करें।

Image credits: Freepik
Hindi

2. रीडिंग को देखें

पेट्रोल पंप पर तेल डालने वाले कर्मचारी पहले रीडिंग देखने को कहते हैं। इसका ध्यान रखें। रीडिंग जंप करने या स्पीड में इधर-उधर होने पर आप मशीन और उपकरण को जरूर चेक करें।

Image credits: Freepik
Hindi

3. माइलेज का इशारा समझें

पेट्रोल भरवाने के बाद अगर गाड़ी की परफॉर्मेंस कम हो जाए या उसका अचानक से माइलेज गिर जाए या इंजन से आवाज आए तो समझ जाएं उस पंप पर सही क्‍वालिटी का तेल नहीं मिल रहा है।

Image credits: Getty
Hindi

4. पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नजर रखें

तेल की कीमतें रोजाना बदलती हैं। कुछ पंप ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कीमतें कम कर तेल देते हैं। इसे वे दूसरे तरीके से वसूलते हैं। जिनमें से एक मिलावट है। ऐसे में सतर्क रहें।

Image credits: Getty
Hindi

5. रसीद लेना न भूलें

पेट्रोल-डीजल भरवाकर ज्‍यादातर लोग पैसे देकर जल्‍दबाजी में निकल लेते हैं। ऐसा न करें। तेल भरवाने के बाद रसीद लेना न भूलें। यह रिकॉर्ड की तरह होता है। किसी विवाद में काम आएगा।

Image credits: Getty
Hindi

6. पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर भी नजर रखें

पंप पर अगर कोई कर्मचारी मशीन से छेड़छाड़ करता है या मी‍टर एडजेस्‍ट करने की कोशिश करता है तो तुरंत इसके बारें में पूछें। टाल मटोल करे तो समझ जाइए कि पंप पर कुछ खेल हो रहा है।

Image credits: Getty
Hindi

7. संदिग्‍ध चीजों को इग्नोर न करें

पेट्रोल पंप पर किसी भी तरह की संदिग्‍ध चीजें नजर आए तो इसकी शिकायत लोकल अथॉरिटी और पंप मैनेजर से करें। सबूत हो तो उसे भी दें। इसकी शिकायत सीधे तेल कंपनी से भी कर सकते हैं।

Image credits: freepik
Hindi

8. अलर्ट रहें

पेट्रोल पंप पर फ्रॉड से बचने के लिए खुद भी अवेयर रहें। इन चीजों की जानकारी है तो वहां चल रहे खेल को समझ सकते हैं और खुद के साथ दूसरों को फ्रॉड से बचा सकते हैं।

Image Credits: freepik