Business News
क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा को अपने एक निवेश से बड़ा मुनाफा मिलने वाला है। दोनों को तगड़ा रिटर्न मिल सकता है।
विरुष्का ने कुछ साल पहले Go Digit जनरल इंश्योरेंस में निवेश किया था। अब कंपनी अपना IPO ला रही है। जिससे दोनों की कमाई की उम्मीद है।
गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस कंपनी का आईपीओ 15 मई को ओपन होगा और 17 मई को क्लोजिंग हो जाएगी। कंपनी ने शेयर प्राइस की घोषणा भी कर दी है।
गो डिजिट के आईपीओ का प्राइस बैंड 258-272 रुपए तय किया गया है। आप भी इसमें निवेश कर सकते हैं। कंपनी पर बड़ी संख्या में निवेशक नजर बनाए हुए है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2020 में गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस में 2.5 करोड़ रुपए लगाए थे। इस हिसाब से उनके पास कुल शेयर्स की संख्या 2,66,667 है यानी एक का मूल्य 75 रुपए।
आईपीओ की कीमत 275 रुपए तय की गई है, इस हिसाब से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के 2.5 करोड़ रुपए का निवेश बढ़कर 9.06 करोड़ रुपए हो गए हैं। मतलब 6.56 करोड़ का मुनाफा।
अगर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने शेयर बेचती हैं तो उन्हें करीब 263 परसेंट का तगड़ा रिटर्न मिलेगा। हालांकि, कोहली ने साफ कर दिया है कि वे शेयर नहीं बेचने वाले हैं।