Hindi

FD पर इससे ज्यादा ब्याज नहीं दे रहा कोई! जानें बाकी बैंकों का Interest

Hindi

निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम है FD

फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश का सबसे सुरक्षित साधन हैं। इसमें बिना किसी जोखिम के आपको एक निश्चित रकम ब्याज के साथ मिलती है।

Image credits: Freepik
Hindi

जानें कौन-सा बैंक दे रहा FD पर सबसे ज्यादा ब्याज

क्या आप जानते हैं कि फिलहाल FD पर सबसे ज्यादा ब्याज कौन-सा बैंक दे रहा है। नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (NESFB) ने हाल ही में FD की ब्याज दरों में इजाफा किया है।

Image credits: freepik
Hindi

सीनियर सिटिजंस को 9.75% तक मिल रहा ब्याज

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (NESFB) ने आम लोगों के लिए ब्याज दरें 0.50% तक बढ़ा दी हैं। बैंक अब सीनियर सिटिजंस को सबसे ज्‍यादा 9.75% और आम लोगों को 9.25% तक ब्याज देगा।

Image credits: Freepik
Hindi

1 से 5 करोड़ तक की FD पर मिलेगा अधिकतम ब्याज

कोई सीनियर सिटिजन अगर 546 से 1111 दिनों के लिए 1 से 5 करोड़ रुपये तक की FD कराता है तो उसे अधिकतम 9.75% तक ब्याज मिलेगा। ये ब्याज दर नॉन-कॉलेबल जमा पर लागू होगी।

Image credits: Freepik
Hindi

आम लोगों को मिलेगा 9.25% तक ब्याज

इसी तरह, आम ग्राहकों को 1 से 5 करोड़ तक की नॉन-कॉलेबल FD पर 9.25% तक ब्याज मिलेगा। वहीं, 5 करोड़ रुपये तक की कॉलेबल FD पर बैंक आम लोगों को 9% तक ब्याज ऑफर कर रहा है।

Image credits: Freepik
Hindi

उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

आम लोगों के लिए FD रेट - 4 से 8.50%

सीनियर सिटिजंस के लिए - 4.60 से 9.10%

Image credits: Getty
Hindi

सिटी यूनियन बैंक

आम लोगों के लिए FD रेट - 5 से 7.25%

सबसे ज्यादा ब्याज - 400 दिन की FD पर

Image credits: Getty
Hindi

कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक

आम लोगों के लिए FD रेट - 3.5 से 7.55%

सीनियर सिटिजंस के लिए - 4.60 से 9.10%

सबसे ज्यादा ब्याज - 400 दिन की FD पर

Image credits: Getty
Hindi

DCB Bank

आम लोगों के लिए FD रेट - अधिकतम 8.05%

सीनियर सिटिजंस के लिए - अधिकतम 8.55%

सबसे ज्यादा ब्याज - 19 महीने से लेकर 20 महीने की FD पर

Image Credits: Getty