Business News

कौन है ये ग्लैमरस लड़की जिसने खरीदी 1500 करोड़ की कंपनी?

Image credits: instagram

चैतन्य इंडिया कंपनी का अधिग्रहण

हाल ही में अनन्या बिड़ला की कंपनी स्वतंत्र माइक्रोफिन ने सचिन बंसल की कंपनी चैतन्य इंडिया का अधिग्रहण किया है। अब उनकी कंपनी एयूएम में देश की दूसरी सबसे बड़ी NBFC-MFI बन गई है।

Image credits: instagram

चैतन्य इंडिया की डील कितने में हुई

इसी साल अगस्त में अनन्या बिड़ला ने बताया कि उनकी कंपनी 1,479 करोड़ रु. में चैतन्य इंडिया का अधिग्रहण करेगी। शुक्रवार को X पर एक पोस्ट कर उन्होंने बताया कि यह डील पूरी हो गई है।

Image credits: instagram

चैतन्य इंडिया क्यों बिकी

फ्लिपकार्ट से अलग होकर चैतन्य इंडिया को-फाउंडर सचिन बंसल ने फिनटेक स्टार्टअप नवी शुरू की। चैतन्य इंडिया फिन क्रेडिट प्रा.लि. उसकी सब्सिडियरी है, अब स्वतंत्र माइक्रोफिन का हिस्सा है

Image credits: instagram

अनन्या बिड़ला कौन हैं

अनन्या बिड़ला जाने-माने बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे और सैईद बिजनेस से पढ़ाई की है। बिड़ला ग्रुप संभाल रही हैं।

Image credits: instagram

स्वतंत्र माइक्रोफिन क्या करती है

अनन्या बिड़ला ने बताया कि देश के कोने-कोने में महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने स्वतंत्र माइक्रोफिन शुरू की गई है। चैतन्य इंडिया अधिग्रहण से स्वतंत्र माइक्रोफिन को इसमें मदद मिलेगी।

Image credits: instagram

स्वतंत्र माइक्रोफिन का काम

स्वतंत्र माइक्रोफिन कस्टमर को सीधे उनके बैंक खाते में लोन देती है। इसका ब्याज 19.75 से 24.25 फीसदी तक होता है। कंपनी MSME लोन भी उपलब्ध कराती है, जिसकी ब्याज दर 23% है।

Image credits: instagram

दूसरी सबसे बड़ी NBFC-MFI

इस डील से स्वतंत्र माइक्रोफिन एसेट अंडर मैनेजमेंट 13,000 करोड़ हो गई है। सिर्फ क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण से ही कम है। NBFC-MFI सेगमेंट में स्वतंत्र माइक्रोफिन दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

Image credits: instagram