Business News

1 करोड़ की जॉब छोड़ खड़ी कर दी 4100 Cr की कंपनी, कौन हैं विनीता सिंह?

Image credits: Instagram

'शार्क टैंक इंडिया 3' में बतौर जज नजर आ रहीं विनीता सिंह

भारत की मशहूर विजनेसवुमन में शामिल विनीता सिंह इन दिनों रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया 3' में बतौर जज नजर आ रहीं हैं।

Image credits: Instagram

4100 करोड़ की कंपनी शुगर कॉस्मेटिक्स की फाउंडर हैं विनीता

विनीता सिंह वो महिला हैं, जिन्होंने करोड़ों के पैकेज वाली नौकरी छोड़कर 4100 करोड़ की अपनी खुद की कंपनी खड़ी कर दी।

Image credits: Instagram

विनीता ने IIT चेन्नई से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में किया बी.टेक

'शुगर कॉस्मेटिक्स' की को-फाउंडर विनीता सिंह की स्कूली पढ़ाई दिल्ली के DPS स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने IIT चेन्नई से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री ली।

Image credits: Instagram

बीटेक के बाद विनीता सिंह ने IIM-अहमदाबाद से किया MBA

बीटेक के बाद विनीता सिंह ने MBA किया। 'IIM' से एमबीए के दौरान उन्होंने डॉयचे बैंक में इंटर्नशिप की। उनके काम को देखते हुए बैंक ने जॉब ऑफर की, लेकिन विनीता ने ठुकरा दी।

Image credits: Instagram

डॉयचे बैंक से 1 करोड़ सालाना का जॉब ऑफर हुआ लेकिन..

विनीता सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें डॉयचे बैंक से 1 करोड़ सालाना का जॉब मिला था, लेकिन उन्होंने इसे सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया, क्योंकि उन्हें अपना बिजनेस खड़ा करना था।

Image credits: Instagram

विनीता सिंह के सपने इतने बड़े थे कि उसके सामने हर मुसीबत छोटी थी

इस बड़े ऑफर को ठुकराने के बाद विनीता महज अपने स्टार्टअप से 10,000 रुपए कमा रही थीं। लेकिन विनीता सिंह के सपने इतने बड़े थे कि उसके सामने कोई भी मुसीबत बहुत छोटी थी।

Image credits: Instagram

विनीता ने अपने क्लासमेट कौशिक मुखर्जी से शादी की

विनीता ने कौशिक मुखर्जी से शादी की है। दोनों की मुलाकात 2007 में IIM अहमदाबाद में MBA करने के दौरान हुई थी। कपल ने दिसंबर, 2011 में शादी कर ली। इनके दो बच्चे विक्रांत और रणवीर हैं।

Image credits: Instagram

2015 में विनीता ने पति संग मिलकर 'शुगर कॉस्मेटिक्स' शुरू की

शादी के 4 साल बाद 2012 में विनीता और कौशिक ने डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर ब्यूटी और कॉस्मेटिक ब्रांड 'शुगर कॉस्मेटिक्स' की शुरुआत की।

Image credits: Instagram

अब शुगर कॉस्मेटिक्स के 125 से ज्यादा स्टोर

धीरे-धीरे विनीता सिंह का ब्रांड 'शुगर कॉस्मेटिक्स' पॉपुलर होता गया और आज इस ब्यूटी ब्रांड के पूरे भारत में 125 से ज्यादा ऐप स्टोर हैं। इस ऐप के एक मिलियन से ज्यादा डाउनलोड हैं।

Image credits: Instagram

विनीता सिंह के पास करीब 300 करोड़ की संपत्ति

कभी 1 करोड़ सालाना की जॉब छोड़ने वाली विनीता सिंह की कंपनी 'शुगर कॉस्मेटिक्स' अब 4100 करोड़ रुपए की कंपनी बन चुकी है। वहीं विनीता सिंह के पास करीब 300 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

Image credits: instagram