Hindi

सिर्फ 2 पिलर पर बसा है दुनिया का सबसे छोटा देश, देखें PHOTOS

दुनिया में सबसे कम आबादी वाला देश सीलैंड (Sealand)है। यह इंग्लैंड से करीब 7.5 मील नॉर्थ सी में स्थित है। सीलैंड की आबादी महज 27 है।

Hindi

खंडहर बन चुके समुद्री किले पर स्थित है Sealand

सीलैंड, इंग्लैंड के सफोल्क नॉर्थ सी कोस्ट से 13 KM की दूरी पर एक खंडहर बन चुके समुद्री किले पर स्थित है। ये देश इतना छोटा है कि इसे गूगल मैप से भी ढूंढना मुश्किल है।

Image credits: wikipedia
Hindi

1967 में इंग्लैंड ने सीलैंड को आजाद किया

दुनिया के सबसे छोटे देश सीलैंड पर अलग-अलग देशों का कब्जा रहा। हालांकि, 2 सितंबर, 1967 को इंग्लैंड ने इसे एक आजाद देश घोषित कर दिया।

Image credits: facebook
Hindi

रॉय बेट्स नाम के एक मेजर ने किया था Sealand पर कब्जा

रॉय बेट्स नाम के एक मेजर ने सीलैंड पर कब्जा किया था। बाद में इसे इंग्लैंड से अलग एक आजाद देश घोषित किया गया। उसके बाद रॉय बेट्स फैमिली संग यहां रहने लगे थे।

Image credits: wikinews
Hindi

राय बेट्स की मौत के बाद उसके बेटा बना Sealand का प्रिंस

अक्टूबर, 2012 में रॉय बेट्स की मौत हो गई। फिर उनके बेटे माइकल बेट्स ने खुद को सीलैंड का प्रिंस घोषित किया। माइकल अब यहां पत्नी लॉरेन और बेटी के साथ रहते हैं।

Image credits: globalgaz
Hindi

सीलैंड का अपना पासपोर्ट और करंसी

सीलैंड का अपना डाक टिकट, पासपोर्ट और करंसी भी है। सीलैंड की करंसी (Sealand Dollar) पर रॉय बेट्स की पत्नी जॉन बेट्स की तस्वीर है।

Image credits: wikipedia
Hindi

Sealand का अपना झंडा भी

सीलैंड का अपना एक झंडा भी है, जिसमें लाल, सफेद और काला रंग है। समुद्र के बीच में बसे सीलैंड की अर्थव्यवसथा सिर्फ डोनेशन पर चल रही है।

Image credits: AFP
Hindi

Sealand को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की मान्यता नहीं

हालांकि, सीलैंड को अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की मान्यता नहीं मिली है। ऑफिशियली दुनिया का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है और इसकी आबादी 800 है।

Image Credits: wikipedia