एलन मस्क (Elon Musk) दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ ₹43.10 लाख करोड़ है। उन्होंने टेस्ला और स्टारलिंक जैसी कई कंपनियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन की संपत्ति ₹30.30 लाख करोड़ है। वे मस्क के बाद दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।
मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे अमीर इंसान हैं। उनकी नेटवर्थ ₹22.18 लाख करोड़ है।
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस अमीरों की लिस्ट में टॉप-5 में बने हुए हैं। उनकी कुल नेटवर्थ ₹20.69 लाख करोड़ है। वह दुनिया के चौथे सबसे अमीर इंसान हैं।
गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज की दौलत लगातार बढ़ रही है। उनकी संपत्ति ₹18.76 लाख करोड़ है। वह दुनिया के पांचवें सबसे अमीर हैं।
गूगल के दूसरे को-फाउंडर सर्गी ब्रिन भी दुनिया के टॉप अरबपतियों में शामिल हैं। उनकी नेटवर्थ ₹17.41 लाख करोड़ है।
LVMH ग्रुप के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट कई लग्जरी ब्रांड्स से करोड़ों कमाते हैं। उनकी नेटवर्थ ₹16.14 लाख करोड़ है। वह दुनिया के 7वें सबसे अमीर हैं।
AI क्रांति के सबसे बड़े फेस जेंसन हुआंग ने NVIDIA को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी संपत्ति ₹14.11 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बाल्मर दुनिया के नौवें सबसे रईस इंसान हैं। उनकी नेटवर्थ ₹13.83 लाख करोड़ है।
माइकल डेल टेक्नोलॉजी की दुनिया के दिग्गज हैं। डेल टेक्नोलॉजीज के एक्सपैंशन और क्लाउड बिजनेस ने उनकी नेटवर्थ ₹13.15 लाख करोड़ तक पहुंचाया है। दुनिया के 10वें सबसे अमीर हैं।
मुकेश अंबानी एशिया के नंबर 1 और दुनिया के 17वें अमीर हैं। रिलायंस की Jio, रिटेल और ग्रीन एनर्जी यूनिट्स उनके मुनाफे को लगातार बढ़ा रही हैं। उनकी संपत्ति ₹9.48 लाख करोड़ है।
एक समय दुनिया के टॉप-3 अरबपतियों में शामिल रहे गौतम अडानी की नेटवर्थ ₹6.22 लाख करोड़ रह गई है। वह एशिया के दूसरे और दुनिया के 27वें सबसे अमीर इंसान हैं।
यहां दी गई जानकारी फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर लिस्ट के अनुसार है।