प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के बीच, जानिए इस खूबसूरत देश के 10 मजेदार और चौंकाने वाले फैक्ट्स।
फ्रांस हर साल करीब 9 करोड़ पर्यटकों का स्वागत करता है, जो इसे दुनिया का सबसे ज्यादा घूमे जाने वाला देश बनाता है।
पेरिस का प्रसिद्ध एफिल टॉवर हर 7 साल में पेंट किया जाता है और इसे रंगने के लिए लगभग 60 टन पेंट की जरूरत होती है!
हां, ये सच है! एक पुराने कानून के तहत फ्रांस में किसी भी सुअर का नाम "नेपोलियन" नहीं रखा जा सकता।
दुनिया भर में प्रसिद्ध क्रोइसेंट (Croissant) असल में फ्रांस का नहीं, बल्कि ऑस्ट्रिया से आया है। इसे पहली बार 1683 में वियना में बनाया गया था।
फ्रांस को "पनीर का स्वर्ग" कहा जाता है, जहां 1,500 से ज्यादा तरह के चीज बनाए जाते हैं।
फ्रेंच फ्राइज़ का आविष्कार फ्रांस में नहीं, बल्कि बेल्जियम में हुआ था। नाम इसलिए पड़ा क्योंकि अमेरिकी सैनिक इसे पहली बार फ्रांस में खा रहे थे।
फ्रांस दुनिया का इकलौता देश है जहां मर चुके इंसान से शादी करने की अनुमति है, बशर्ते सरकार इसके लिए मंजूरी दे।
बैगूएट (Baguette) फ्रांस की पहचान है, और यहां हर सेकंड में 1 बैगूएट बिकती है, यानी हर साल करीब 3 अरब बैगूएट खाई जाती हैं!
गिलोटिन (Guillotine) एक ऐसी मशीन थी जिससे सिर काटा जाता था। यह फ्रांस में 1977 तक मृत्युदंड के लिए इस्तेमाल होती रही।
फ्रांस में हर 2 दिन में कम से कम 1 नई किताब प्रकाशित होती है, इसलिए इसे "लेखकों और कवियों का देश" भी कहा जाता है।