भारत में खेती आज भी हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है। लेकिन अब ये सिर्फ परंपरागत खेती तक सीमित नहीं रह गई है। जैसे-जैसे तकनीक बढ़ी है, वैसे-वैसे एग्रीकल्चर भी आधुनिक हुआ है।
आज के समय में एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एक ऐसा फील्ड बन गया है, जहां नौजवानों के लिए करियर की ढेरों संभावनाएं हैं। जानिए एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग क्या है, इसमें एडमिशन और जॉब ऑप्शन?
इसमें खेती-बाड़ी से जुड़ी मशीनों को डिजाइन करना, उन्हें बेहतर बनाना और नई तकनीक से खेती को आसान करना सिखाया जाता है। मकसद है फसल की पैदावार बढ़े, मेहनत कम और ज्यादा मुनाफा मिले।
12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स से की है, 50% अंक हैं,तो आप B.Tech में एडमिशन ले सकते हैं। फिर M.Tech भी कर सकते हैं। 10वीं या 12वीं के बाद 3 साल का डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं।
एडमिशन के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम देने होते हैं, जिसमें-
फीस कॉलेज पर निर्भर है-
सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में काम के मौके हैं। फूड डिपार्टमेंट्स, रिसर्च इंस्टिट्यूट्स, एग्री टेक कंपनियां, बैंकिंग सेक्टर, कॉलेज-यूनिवर्सिटीज में पढ़ाने का मौका मिल सकता है।
शुरुआत में सालाना सैलरी ₹4 लाख से ₹5 लाख तक हो सकती है। 4-6 साल का अनुभव होने पर ये बढ़कर ₹6 से ₹10 लाख सालाना तक जा सकती है।