33 साल की काव्या मारन इन दिनों क्रिकेट और मीडिया की दुनिया में काफी चर्चाओं में हैं। आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालिक और CEO के तौर पर उनकी पहचान बनी है।
काव्या मारन मशहूर उद्योगपति कलानिधि मारन की बेटी हैं, जो सन ग्रुप के चेयरमैन हैं।
काव्या मारन ने अपनी ग्रेजुएशन चेन्नई के स्टेला मेरिस कॉलेज से की है। इसके बाद उन्होंने UK की वॉरविक बिजनेस स्कूल से MBA की डिग्री ली है।
काव्या मारन ना सिर्फ SRH की को-ओनर हैं, बल्कि टीम के हर बड़े फैसले में भी उनकी अहम भूमिका होती है।
वो IPL ऑक्शन में टीम का प्रतिनिधित्व करती हैं। मैदान में टीम को सपोर्ट करती हैं। फ्रेंचाइजी के ऑपरेशनल काम में भी सक्रिय रहती हैं।
काव्या मारन की कुल संपत्ति लगभग 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जाती है। ये दौलत उन्हें SRH के साथ उनकी भागीदारी और Sun Group में उनके एक्टिव रोल से मिली है।
काव्या मारन के पिता कलानिधि मारन का सन ग्रुप मीडिया और स्पोर्ट्स की दुनिया में एक बड़ा नाम है। टीवी चैनल्स, IPL टीम (SRH) और अब इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनकी एंट्री हो चुकी है।
हाल में Sun Group ने इंग्लैंड की क्रिकेट फ्रेंचाइजी Northern Superchargers को भी खरीद लिया है। यह टीम The Hundred नाम की UK की लीग में खेलती है। डील करीब 1,094 करोड़ रुपये की रही।
Sun Group ने England Cricket Board और Yorkshire दोनों की हिस्सेदारी खरीद कर टीम को पूरी तरह अपने अधीन ले लिया है। काव्या इंडिया के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बड़ा नाम बन चुकी है।
अब Sun Group के पास हैं-