दिल्ली चुनाव 2025 में कालकाजी सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने जा रहा है। CM आतिशी और भाजपा के रमेश बिधुड़ी के खिलाफ कांग्रेस ने तेज-तर्रार नेता अलका लांबा को मैदान में उतारा है।
मकर संक्रांति के दिन, 14 जनवरी 2025 को, अलका लांबा ने कालकाजी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इससे वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।
अलका लांबा का जन्म 21 सितंबर 1971 को दिल्ली में हुआ। उनके पिता का नाम अमरनाथ लांबा और मां का नाम राजबाला लांबा है।
अलका लांबा की शुरुआती शिक्षा दिल्ली के सरकारी स्कूल से हुई। उन्होंने दिल्ली गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर 1 से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की।
फिर अलका लांबा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दयाल सिंह कॉलेज से बीएससी, सेंट स्टीफंस कॉलेज से केमेस्ट्री में एमएसी की डिग्री ली और उसके बाद बुंदेलखंड विश्विद्यालय से एमएड पूरा किया।
अलका लांबा ने छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत की। 19 साल की उम्र में NSUI में शामिल हुईं। फिर दिल्ली विश्वविद्यालय में स्टूडेंट यूनियन के चुनाव में जीत हासिल कर अध्यक्ष पद संभाला।
अलका ने एनएसयूआई की राजनीति के दौरान लोकेश कपूर से शादी की, जो दिल्ली के अमीरों में शामिल थे। उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम ऋतिक लांबा है।
2003 में अलका लांबा के राजनीतिक करियर के कारण उनके और लोकेश के बीच दूरियां बढ़ गईं। लोकेश का आरोप था कि अलका ने अपने राजनीतिक अरमानों के लिए परिवार को नजरअंदाज किया।
राजनीतिक अफवाहों के कारण, खासकर आशीष खेतान के साथ रिश्तों के बाद, अलका और लोकेश का रिश्ता टूट गया। लोकेश और अलका लांबा का 2023 में तलाक हो गया।