KBC में पूछे गए 5 सबसे विवादित सवाल, एक के चलते तो FIR भी दर्ज हुई थी
Hindi

KBC में पूछे गए 5 सबसे विवादित सवाल, एक के चलते तो FIR भी दर्ज हुई थी

एंटरटेनमेंट डेस्क. कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन अलग-अलग विषय के सवाल करते हैं। कुछ सवाल ऐसे भी रहे हैं, जिन पर विवाद हो चुका है। डालिए ऐसे ही 5 सवालों पर एक नज़र...

1. इनमें से कौनसे शासक मुग़ल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे?
Hindi

1. इनमें से कौनसे शासक मुग़ल सम्राट औरंगजेब के समकालीन थे?

A.महाराणा प्रताप

B.राणा सांगा

C.महाराजा रणजीत सिंह

D.छत्रपति शिवाजी महाराज

Image credits: Social Media
सवाल पर विवाद क्या था?
Hindi

सवाल पर विवाद क्या था?

विकल्पों में छत्रपति शिवाजी महाराज को सिर्फ शिवाजी लिखने पर लोगों ने गुस्सा जाहिर कर सोनी टीवी और KBC के बॉयकॉट की मांग की थी। बाद में चैनल और अमिताभ को माफ़ी मांग भूल सुधारी थी।

Image credits: Social Media
2. इनमें से कौन -सा तत्व सामान्य तापमान पर गैसीय रूप में होता है?
Hindi

2. इनमें से कौन -सा तत्व सामान्य तापमान पर गैसीय रूप में होता है?

A. ऑक्सीजन

B. मरक्यूरी

C. आयरन

D. क्लोरीन

Image credits: Social Media
Hindi

सवाल पर विवाद क्या क्या?

सवाल के विकल्पों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। लोगों ने ऑप्शंस को गलत बताया था। कुछ का कहना था कि ऑक्सीजन और क्लोरीन दोनों सही हैं, लेकिन विकल्प एक चुनना है।

Image credits: Social Media
Hindi

3.सामान्यतः भारतीय संसद की हर एक बैठक इनमें से किसके साथ शुरू होती है?

A. जीरो ऑवर (प्रश्न काल)

B. क्वेश्चन ऑवर (प्रश्नकाल)

C. लेजिस्लेटिव बिजनेस (विधायी कार्य)

D. प्रिविलेज मोशन (विशेषाधिकार प्रस्ताव)

Image credits: Social Media
Hindi

सवाल पर विवाद क्या था?

दर्शकों ने सवाल और विकल्प दोनों को गलत बताया था। उनका कहना था कि लोकसभा प्रश्नकाल और राज्यसभा शून्यकाल से शुरू होती है। शो के प्रोड्यूसर ने सफाई दी थी कि इसमें कोई मिस्टेक नहीं है।

Image credits: social Media
Hindi

4.1994 में कंगला टोंगबी की लड़ाई किस वर्तमान राजधानी शहर के पास हुई थी?

A. ईटानगर

B. इम्फाल

C. गुवाहाटी

D. कोहिमा

Image credits: Social Media
Hindi

सवाल में विवादित क्या है?

अमिताभ बच्चन ने विकल्पों में राजधानी शहरों की बात की, जबकि गुवाहाटी किसी राज्य की राजधानी नहीं है। यह असम का एक शहर है, जबकि यहां की राजधानी दिसपुर है। इस ब्लंडर पर सवाल उठे थे।

Image credits: Social Media
Hindi

5. 25 दिसंबर 1927 को डॉ. बी. आर. आंबेडकर और उनके अनुयायियों ने किस

धर्मग्रंथ की प्रतियां जलाई थीं?

A. विष्णु पुराण

B. भगवद्गी

C. ऋग्वेद

D. मनुस्मृति

Image credits: Social Media
Hindi

सवाल पर विवाद क्या था?

सवाल पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था और अमिताभ बच्चन के साथ-साथ शो के निर्माताओं के खिलाफ लखनऊ में FIR भी दर्ज हुई थी। लोगों ने KBC के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

Image credits: Social Media
Hindi

सही जवाब, जो KBC के दौरान दिए गए थे

1. (D) छत्रपति शिवाजी महाराज

2. (A) ऑक्सीजन

3. (B) क्वेश्चन ऑवर (प्रश्नकाल)

4. (B) इम्फाल

5 (D) मनुस्मृति

Image credits: Social Media

क्या है Sarco Pod? जानिए कैसे 5 मिनट में सुला देता है मौत की नींद

17 बार फेल फिर बने स्टार्टअप किंग, कौन हैं ShareChat CEO अंकुश सचदेवा

IQ Test: कौन सा शब्द है उल्टा कर दो तो लड़कियां पहनती हैं? दीजिए जवाब!

IIT में बिना JEE के पाएं एडमिशन, ये रहे 5 शॉर्ट टर्म कोर्सेज