हर्षिता केजरीवाल आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बेटी हैं। दो भाई-बहनों में हर्षिता केजरीवाल बड़ी हैं। हालांकि वह अपने पिता के विपरीत, लो पब्लिक प्रोफाइल रखती है।
आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के दिल्ली सत्ता का भविष्य और दिल्ली चुनाव के रिजल्ट से पहले जानिए अरविंद केजरीवाल की बेटी क्या करती हैं। उनके बारे में दिलचस्प बातें।
हर्षिता केजरीवाल पढ़ाई में हमेशा आगे रही हैं। अपनी 10वीं बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 98% और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार 96% अंक हासिल किए हैं।
कक्षा 12वीं की मार्कशीट में सब्जेक्ट मार्क्स हर्षिता के टैलेंट की कहानी साफ कहते हैं, जिसमें लगभग सभी विषयों में 90 से अधिक अंक थे।
12वीं के बाद हर्षिता केजरीवाल ने अपने पिता से प्रेरित होकर, इंजीनियरिंग करने का फैसला किया और जेईई मेन में शानदार सफलता के बाद आईआईटी-जेईई एडवांस परीक्षा में बैठीं।
हर्षिता के पिता अरविंद केजरीवाल, जब 2014 में तिहाड़ जेल में थे, उस विपरित स्थिति में भी हर्षिता ने जेईई एडवांस परीक्षा में 3322 की रैंक हासिल की।
2018 में, हर्षिता ने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की, जहां वह अपने बैच में टॉपर्स स्टूडेंट्स में से एक थी।
IIT में पढ़ाई के दौरान ही हर्षिता को कई जॉब ऑफर मिले। डिग्री लेने के बाद, उन्होंने गुरुग्राम स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप में कसल्टेंट के रूप में ज्वाइन किया।
जॉब के बाद हर्षिता केजरीवाल ने बेसिल हेल्थ ब्रांड की शुरुआत अपने दोस्त करण द्विवेदी के साथ की। आज बेसिल हेल्थ हेल्दी फूड प्रोडक्ट ऑफर करने वाला एक विश्वसनीय ब्रांड बन गया है।
बेसिल के साथ 2 साल में 1 मिलियन से ज्यादा कस्टमर जुड़े हैं। वर्तमान में इसके 15 आउटलेट्स शुरू हो चुके हैं। बेसिल एटीएम भारत का पहला पूरी तरह से ऑटोमेटेड फूड कियोस्क बन गया है।
हर्षिता अपने पिता अरविंद केजरीवाल को हमेशा सपोर्ट करती नजर आती हैं। एक समय उन्होंने अपनी मां सुनीता केजरीवाल के साथ चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के लिए खूब प्रचार किये थे।