अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल अपने परिवार के बहुत करीब हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा- उन्हें केजरीवाल परिवार की बेटी होने पर गर्व है।
हर्षिता केजरीवाल अपने पिता अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी की बड़ी सपोर्टर हैं। वह अपने पिता की तरह ही पढ़ाई लिखाई में अव्वल होने के साथ ही काफी टैलेंटेड और लीडरशिप में भी आगे हैं।
पूर्व दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने 1985 में आईआईटी जेईई पास कर देशभर में 563वीं रैंक हासिल की थी।
अरविंद केजरीवाल ने यूपीएससी में सफलता हासिल की और IRS ऑफिसर के रूप में देश की प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए। फिर समाज सेवा की और उनके झुकाव ने उन्हें सीएम की कुर्सी तक पहुंचाया।
हर्षिता केजरीवाल भी अपने पिता अरविंद केजरीवाल की तरह बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में आगे रही। उन्होंने 12वीं बोर्ड में 96% मार्क्स स्कोर किए।
हर्षिता केजरीवाल को 12वीं बोर्ड में हर सब्जेक्ट में 90% से अधिक मार्क्स मिले। फिजिक्स में 99, केमिस्ट्री में और इंग्लिश में 96, मैथ्स में 95 और कंप्यूटर साइंस में 94% नंबर मिले।
हर्षिता केजरीवाल ने 2014 में जेईई मेन में सफलता हासिल करने के बाद, जेईई एडवांस्ड भी क्लियर किया और 3322 रैंक हासिल की।
जेईई एडवांस में सफल होने के बाद हर्षिता केजरीवाल ने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की।
हर्षिता केजरीवाल पढ़ाई लिखाई में ही आगे नहीं हैं, वह एक मल्टी टैलेंटेड पर्सनालिटी की मालकिन हैं। वह एक ट्रेंड ओडीसी डांसर हैं और फ्रेंच भाषा फर्राटे के साथ बोल सकती हैं।
फिलहाल हर्षिता गुरुग्राम की एक कंपनी बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप में एसोसिएट कंसल्टेंट हैं। वह हेल्थ ब्रांड बेसिल की को फाउंडर भी हैं। उनका ध्यान फिलहाल अपना कैरियर सेट करने पर है।