IAS अफसर टीना डाबी UPSC के उम्मीदवारों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने 2015 UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा में पहले प्रयास में AIR 1 किया था।
टीना डाबी की UPSC में सफलता कोई चमत्कार नहीं थी, बल्कि यह उनकी मेहनत और जबरदस्त स्टडी स्ट्रेटजी के कारण संभव हुआ।
टीना डाबी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जीसस और मैरी स्कूल, दिल्ली से की, जहां वह हमेशा अच्छे नंबर लाती थीं।
10वीं बोर्ड की परीक्षा में टीना डाबी को सभी विषयों में A1 ग्रेड मिले। यह उनके जबरदस्त मेहनत का परिणाम था।
12वीं कक्षा के बोर्ड रिजल्ट में टीना डाबी को 93% मार्क्स मिले। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री में 100 में से 100 अंक हासिल किए।
स्कूल के बाद, टीना डाबी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्री राम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
कॉलेज के दौरान ही उनके मन में सरकार और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के लिए गहरी रुचि बनी और उन्होंने UPSC की तैयारी करने का फैसला किया।
IAS जॉइन करने के बाद, टीना डाबी ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। शुरुआत में वह जैसलमेर की जिला कलेक्टर बनीं।
वर्तमान में टीना डाबी राजस्थान के बाड़मेर जिले की जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं।
शांतनु नायडू की मंथली सैलरी कितनी? जानिए पढ़ाई और करियर की खास बातें
कौन हैं क्षमा सावंत, जो Visa न मिलने पर बौखलाईं, CAA पर फैलाया था झूठ
5 फरवरी: अपोलो 14 मिशन का चंद्र विजय, जब फिर से चांद पर उतरा इंसान
दिमागी दंगल: क्या आप हल कर पाएंगे ये 8 धांसू ब्रेन-पजल्स?