ध्रुव राठी यूट्यूबर-सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। अपनी राजनीतिक विश्लेषणात्मक वीडियो के लिए जाने जाते हैं। युवाओं के बीच पॉपुलर हैं और सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय व्यक्त करते हैं।
ध्रुव राठी ने अरविंद केजरीवाल पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री अपने यूट्यूब पर जारी की, जिसमें पूर्व दिल्ली सीएम के संघर्षों, कार्यों और राजनीतिक जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाया गया।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने इस डॉक्यूमेंट्री की मीडिया के लिए की गई प्राइवेट स्क्रीनिंग रोक दी थी। जिसकी ध्रुव राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर आलोचना भी की है।
डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने के कारणों में राजनीतिक और कानूनी मुद्दे शामिल थे। कहा गया कि इसमें तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया था और सरकार पर इसका प्रभाव पड़ने का डर था।
अरविंद केजरीवाल की डॉक्यूमेंट्री को ध्रुव राठी के यूट्यूब पर केवल एक दिन में 7.8 मिलियन व्यूज मिले हैं। यह एक अभूतपूर्व आंकड़ा है, जिसने दर्शकों के बीच एक नई चर्चा शुरू कर दी।
8 अक्टूबर 1994 को हरियाणा में जन्मे ध्रुव राठी ने प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा में पूरी की। वे एक छोटे शहर से आते हैं, जहां स्कूल की पढ़ाई की और बाद में उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी गए।
राठी ने जर्मनी के Karlsruhe Institute of Technology से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री और फिर इसी संस्थान से Renewable Energy में मास्टर डिग्री हासिल की।
पढ़ाई पूरी कर ध्रुव राठी भारत लौटे। यूट्यूब पर अपने विचार शेयर करना शुरू किया, जिससे उन्हें जल्दी पहचान मिली। उनके इंस्टाग्राम पर 12.9 M जबकि यूट्यूब पर 26.9 M फॉलोअर्स हैं।
ध्रुव राठी ने 2020 में एक जर्मन नागरिक जूली एलबीआर से शादी की और यह जोड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जीवन की झलकियां शेयर करता है। दोनों का एक बेटा भी है।