Education

इंजीनियरिंग, सिविल सर्विसेज के बाद दिल्ली CM, अरविंद केजरीवाल को जानिए

Image credits: social media

अरविंद केजरीवाल कौन हैं?

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के 7वें मुख्यमंत्री हैं। आम आदमी पार्टी के संस्थापक हैं। 3 बार दिल्ली सीएम बने। उन्हें RTI कार्यकर्ता के रूप में भूमिका के लिए रेमन मैग्सेसे अवार्ड दिया गया।

Image credits: social media

शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी

शराब घोटाले में केजरीवाल को 21 मार्च को ED ने गिरफ्तार किया। वह तिहाड़ जेल में हैं। गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिका हाई कोर्ट में खारिज हो गई।अब सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली।

Image credits: social media

एजुकेशन, करियर

अरविंद केजरीवाल का जन्म 16 अगस्त 1968 को हरियाणा, भिवानी में हुआ। स्कूली शिक्षा हिसार से हुई है। IIT खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली। कुछ साल टाटा स्टील में नौकरी की।

Image credits: social media

सिविल सर्विसेज की तैयारी

बाद में इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर सिविल सर्विसेज की तैयारी की। सफल हुए और 1993 में भारतीय राजस्व सेवा में शामिल हो गए। दिल्ली सीएम बनने से पहले केजरीवाल आईआरएस ऑफिसर रह चुके थे।

Image credits: social media

IRS ऑफिसर सुनीता केजरीवाल से शादी, दो बच्चे

उन्होंने IRS ऑफिसर सुनीता केजरीवाल से शादी की। हालांकि केजरीवाल के दिल्ली सीएम बनने के बाद सुनीता केजरीवाल ने IRS के पद से इस्तीफा दे दिया। इनके दो बच्चे पुलिकत और हर्षिता हैं।

Image credits: social media

परिवर्तन आंदोलन की शुरुआत

IRS अरविंद केजरीवाल ने कुछ साल बाद अपना ध्यान सामाजिक मुद्दों पर लगाया। दिल्ली के नागरिकों की शिकायतों को दूर करने के लिए 'परिवर्तन' नामक आंदोलन चलाया। 

Image credits: social media

जन लोकपाल विधेयक

2011 में जन लोकपाल विधेयक लागू करने के लिए अन्ना हजारे के साथ धरने में शामिल हुए। बाद में उन्होंने राजनीतिक पार्टी आप बनाई और 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़े।

Image credits: social media

मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया

केजरीवाल ने 2013 में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में 3 बार की CM शीला दीक्षित को हराया और दिल्ली के दूसरे सबसे कम उम्र के सीएम बने। लेकिन 50 दिनों से भी कम समय में इस्तीफा दे दिया। 

Image credits: social media

2020 में तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने

2014 के लोकसभा चुनावों में वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी चुनाव लड़े। केजरीवाल 2015 में सत्ता में लौटे। 2015 में दूसरी बार और 2020 में तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने।

Image credits: social media