Hindi

कितने पढ़े-लिखे हैं नीतीश कुमार, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Hindi

बिहार सीएम नीतीश कुमार का एजुकेशन क्वालिफिकेशन

बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री और जेडीयू नेता नीतीश कुमार का नाम देश के सबसे अनुभवी नेताओं में है। 9 बार सीएम रहे नीतीश कुमार न सिर्फ राजनीति में बल्कि पढ़ाई में भी होशियार रहे हैं।

Image credits: Getty
Hindi

नीतीश कुमार का स्वतंत्रता सेनानी परिवार से ताल्लुक

1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर (पटना) में जन्मे नीतीश कुमार एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं। पिता कविराज राम लखन सिंह आयुर्वेदिक डॉक्टर थे और आजादी की लड़ाई में शामिल रहे थे। 

Image credits: Getty
Hindi

बख्तियारपुर में हुई शुरुआती पढ़ाई

नीतीश कुमार की शुरुआती पढ़ाई बख्तियारपुर के एक स्थानीय स्कूल में हुई। वे बचपन से ही मेहनती और समझदार छात्र माने जाते थे। 

Image credits: Getty
Hindi

श्री गणेश हाई स्कूल से 10वीं की पढ़ाई

नीतीश कुमार ने श्री गणेश हाई स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की। हर विषय में अच्छे अंक लाते थे और स्कूल के सबसे मेधावी छात्रों में गिने जाते थे। 

Image credits: Getty
Hindi

पटना साइंस कॉलेज से इंटरमीडिएट

इंटर की पढ़ाई नीतीश कुमार ने पटना साइंस कॉलेज से की, जो उस समय बिहार का टॉप कॉलेज माना जाता था। विज्ञान और गणित उनके पसंदीदा विषय थे।

Image credits: Getty
Hindi

NIT पटना से ली इंजीनियरिंग की डिग्री

1972 में नीतीश कुमार ने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब NIT पटना) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली। कॉलेज के दिनों में वो तकनीकी क्लब्स से जुड़े रहते थे।

Image credits: Getty
Hindi

पहली नौकरी बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में

पढ़ाई पूरी करने के बाद नीतीश कुमार ने बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में इंजीनियर के तौर पर नौकरी शुरू की। वो बिजली वितरण से जुड़ी कई योजनाओं पर काम करते थे।

Image credits: Getty
Hindi

इंजीनियर से मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

टेक्निकल बैकग्राउंड ने नीतीश कुमार को राजनीति में एक अलग पहचान दी। वो विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर हमेशा व्यावहारिक सोच रखते हैं। 

Image credits: Getty

RRB NTPC CBT 2: 13 अक्टूबर को परीक्षा, सफलता के लिए अपनाएं ये 5 ट्रिक

3 साल में बना दी 21000 Cr की संपत्ति, क्या करते हैं अरविंद श्रीनिवास

कितने पढ़े-लिखे हैं श्रीधर वेम्बू, Zoho Arattai ऐप इनोवेटर को जानिए

गांधीजी से सीखें ये 5 स्किल, पढ़ाई ही नहीं करियर में भी रहेंगे आगे