GATE 2025 के रिजल्ट के आधार पर विभिन्न पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) में भर्ती की जाती है। यदि आप भी GATE की तैयारी कर रहे हैं, तो जानिए किस PSU में आपका सेलेक्शन हो सकता है।
GATE 2025 के परिणामों का उपयोग CH (केमिकल), CS (कंप्यूटर साइंस), EE (इलेक्ट्रिकल), IN (इंस्ट्रूमेंटेशन), और ME (मैकेनिकल) टेस्ट पेपरों के लिए भर्ती में किया जाएगा।
GATE 2025 के EE (इलेक्ट्रिकल) टेस्ट पेपर के परिणामों का उपयोग भर्ती में किया जाएगा।
GATE 2025 के परिणामों का उपयोग CE (सिविल), CH (केमिकल), EC (इलेक्ट्रॉनिक्स), EE (इलेक्ट्रिकल), IN (इंस्ट्रूमेंटेशन), और ME (मैकेनिकल) पेपर के लिए भर्ती में किया जाएगा।
GATE 2025 के माध्यम से MTech छात्रों का चयन किया जाएगा।
इन PSUs में नौकरी पाने के लिए GATE 2025 परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है। इसलिए कैंडिडेट अपने लक्ष्य के अनुसार सही पेपर चुनें और अच्छी तैयारी करें।
आईआईटी रुड़की की ओर से ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी।
GATE परीक्षा मुख्य रूप से पोस्टग्रेजुएट इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में दाखिले और कई पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) में भर्ती के लिए होती है।
GATE 2025 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी, और इसके लिए आठ जोन में केंद्रों का निर्धारण किया गया है।
GATE 2025 में 30 पेपर होंगे, और उम्मीदवार एक या दो पेपरों का चयन कर सकते हैं, जो अनुमति प्राप्त कॉम्बिनेशन में से होंगे। परीक्षा की अवधि तीन घंटे की होगी।
परीक्षा के परिणाम 19 मार्च, 2025 को घोषित किए जाने की उम्मीद है। GATE स्कोर परिणाम घोषित होने के बाद तीन वर्षों तक मान्य रहेगा।