गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें वायरल हो रही हैं। जिससे कपल सुर्खियों में आ गया है। इस बीच जानिए गोविंदा और सुनीता आहूजा का एजुकेशन क्वालिफिकेशन।
1967 में जन्मी सुनीता एक पारंपरिक पंजाबी परिवार से आती हैं, जहां उन्हें परिवार और रिश्तों की अहमियत सिखाई गई। उनकी परवरिश में आधुनिक सोच और परंपराओं का खूबसूरत मेल है।
गोविंदा का असली नाम अरुण आहूजा है। जिसे उन्होंने बाद में बदल लिया। गोविंदा की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के विरार इलाके के अन्ना साहेब वर्तक स्कूल से हुई थी।
जबकि सुनीता आहूजा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पढ़ाई से इतनी डरती थी कि कोचिंग में बाथरूम में जाकर सो हो जाती थी। उनकी शुरुआती पढ़ाई एक क्रिश्चयन स्कूल से हुई थी।
12वीं के बाद सुनीता आहूजा ने बीकॉम की डिग्री हासिल की जबकि गोविंदा ने भी अन्ना सहेब वर्तक कॉलेज से बीकॉम की डिग्री ली है।
सुनीता और गोविंदा की मुलाकात उनके मामा आनंद सिंह के जरिए हुई थी। दोनों की सोच और बैकग्राउंड अलग होने के बावजूद प्यार परवान चढ़ा, लेकिन रिश्ते में कई बार उतार-चढ़ाव भी आए।
1987 में दोनों ने गुपचुप शादी कर ली, क्योंकि गोविंदा उस वक्त करियर बना रहे थे और वे अपनी शादी की खबर को मीडिया से दूर रखना चाहते थे।
शादी के बाद भी सुनीता ने गोविंदा के करियर को पूरा सपोर्ट किया और उनके हर फैसले में साथ खड़ी रहीं। अबतक दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मजबूत जोड़ियों में से एक मानी जाती रही है।
सुनीता और गोविंदा के दो बच्चे हैं, टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा। सुनीता ने हमेशा अपने बच्चों के करियर और पर्सनल लाइफ को प्राथमिकता दी है।
2025 में सुनीता आहूजा की कुल संपत्ति ₹25-30 करोड़ आंकी गई है, जबकि गोविंदा की कुल संपत्ति करीब ₹140 करोड़ है। सुनीता की कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट और इनवेस्टमेंट से होती है।