UPSC प्रीलिम्स 2025: सफलता के लिए अपनाएं ये 6 स्मार्ट स्ट्रेटेजी
Education Feb 22 2025
Author: Anita Tanvi Image Credits:Getty
Hindi
UPSC प्रीलिम्स 2025 सफलता के लिए 6 स्मार्ट स्ट्रेटजी
यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम 2025 नजदीक है। इस समय सही रणनीति के साथ तैयारी करना बेहद जरूरी है। यहां 6 आसान और असरदार तरीके दिए गए हैं, जो आपकी सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं।
Image credits: Getty
Hindi
पुराने क्वेश्चन पेपर का एनालिसिस करें
पिछले 3 साल के PYQs देखें। इससे पता चलेगा कि किन टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करना चाहिए और किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं। इससे आपकी पढ़ाई का सही रोडमैप बनेगा।
Image credits: Getty
Hindi
जरूरी विषयों पर ध्यान दें
इतिहास, राजनीति, अर्थव्यवस्था, भूगोल और पर्यावरण जैसे विषयों को प्राथमिकता दें। अपने नोट्स से पढ़ें, और अगर पूरे नहीं हैं, तो मानक किताबों से मदद लें।
Image credits: Getty
Hindi
करेंट अफेयर्स को मजबूत करें
सालभर की प्रमुख घटनाओं को दोहराएं। अच्छे स्रोतों से करेंट अफेयर्स पढ़ें और उन्हें स्टैटिक टॉपिक्स से जोड़ें। आर्थिक सर्वेक्षण और बजट पर आधारित MCQs जरूर हल करें।
Image credits: Getty
Hindi
मॉक टेस्ट की प्रैक्टिस करें
रोज 3 घंटे MCQs हल करें। परीक्षा से पहले 30-35 मॉक टेस्ट दें, जिससे 3,500+ प्रश्नों का अभ्यास हो जाए। इससे टाइम मैनेजमेंट और आत्मविश्वास बेहतर होगा।
Image credits: Getty
Hindi
CSAT को हल्के में न लें
33% क्वालिफाइंग मार्क्स के लिए हफ्ते में एक CSAT टेस्ट जरूर दें। गणित कमजोर है, तो लॉजिकल रीजनिंग और कॉम्प्रिहेंशन पर फोकस करें। बेसिक न्यूमेरसी के महत्वपूर्ण टॉपिक्स भी कवर करें।
Image credits: Getty
Hindi
लगातार रिवीजन करें
रोजाना पढ़े गए टॉपिक्स को संक्षिप्त रूप में दोहराएं। एक एरर नोटबुक बनाएं, जिसमें मॉक टेस्ट में हुई गलतियों को लिखें और दोबारा गलती न दोहराने पर काम करें।
Image credits: Getty
Hindi
UPSC में सफलता के लिए मेहनत के साथ स्मार्ट स्ट्रेटजी जरूरी
अब UPSC प्रीलिम्स 2025 में सिर्फ 4 महीने बचे हैं, इसलिए मेहनत के साथ स्मार्ट स्ट्रेटजी अपनाना जरूरी है। सही प्लानिंग, रेगुलर प्रैक्टिस और मजबूत रिवीजन से सफलता पक्की हो सकती है।