15 अगस्त 2025: जानिए कार और बाइक पर तिरंगा लगाने के नियम
Education Aug 09 2025
Author: Anita Tanvi Image Credits:Getty
Hindi
तिरंगा गलत तरीके से लगाना बन सकता है अपराध
स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। लोग घर, ऑफिस और गाड़ियों पर तिरंगा फहराने की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर तिरंगा गलत तरीके से लगाया गया, तो ये अपराध बन सकता है?
Image credits: Getty
Hindi
देशभक्ति के जोश में न करें ये गलती
कार या बाइक पर तिरंगा लगाना गर्व की बात है, लेकिन इसके भी कुछ नियम हैं। भावनाओं में बहकर अगर आपने झंडा गलत जगह या गलत तरीके से लगाया, तो आपको जेल और जुर्माना तक भुगतना पड़ सकता है।
Image credits: Getty
Hindi
कार या बाइक पर तिरंगा लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान?
झंडा हमेशा साफ- सही हालत में होना चाहिए
गाड़ी के पिछले हिस्से या नीचे झंडा लगाना गलत है
तिरंगे का इस्तेमाल डेकोरेशन, ऐड के तौर पर न करें
रात में झंडा लगा है तो रोशनी की व्यवस्था करें
Image credits: Getty
Hindi
जानिए क्या कहता है भारत का फ्लैग कोड
भारत में तिरंगे को लेकर Flag Code of India बना है। इसके मुताबिक, तिरंगे को सम्मान के साथ, साफ-सुथरे तरीके से लगाना जरूरी है। झंडा कभी भी जमीन या वाहन के नीचे नहीं झुकना चाहिए।
Image credits: Getty
Hindi
प्लास्टिक का झंडा, लगा सकते हैं या नहीं
Flag Code के तहत प्लास्टिक के झंडों का इस्तेमाल पूरी तरह से मना है। वहीं अगर तिरंगा फटा, गंदा या धूल भरा हुआ है, तो ये तिरंगे का अपमान माना जाएगा। ऐसा करना सजा के दायरे में आता है।
Image credits: Getty
Hindi
तिरंगा लगाने से जुड़ी गलती पर हो सकती है 3 साल तक की जेल
अगर आपने झंडा लगाने से जुड़ी गाइडलाइंस का उल्लंघन किया, तो आपको 3 साल की जेल, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। इसलिए गाड़ी पर तिरंगा लगाने से पहले नियम जान लेना बहुत जरूरी है।