अगर आप अपनी जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव लाना चाहते हैं, तो ये 10 सेल्फ-हेल्प किताबें आपके लिए कमाल की साबित हो सकती हैं। इनमें से हर किताब ने लाखों लोगों की सोच बदलने में मदद की है।
लेखक: जेम्स क्लियर (James Clear)
क्या सीखेंगे: छोटी-छोटी आदतों से बड़ा बदलाव कैसे लाया जा सकता है? अच्छी आदतें कैसे बनाएं, बुरी आदतों को कैसे छोड़ें। ये सब कुछ इसमें सिखाया गया है।
लेखिका: ब्रेने ब्राउन (Brene Brown)
क्या सीखेंगे: खुद को पूरी तरह अपनाना, अपनी कमजोरियों को भी स्वीकार करना और ऑथेंटिक लाइफ जीना।
लेखिका: कैरल एस. ड्वेक (Carol S. Dweck)
क्या सीखेंगे: सक्सेस पाने के लिए फिक्स माइंडसेट नहीं, बल्कि ग्रोथ माइंडसेट जरूरी है। यह किताब आपको अपनी सोच बदलने के लिए प्रेरित करती है।
लेखक: टोनी रॉबिंस (Tony Robbins)
क्या सीखेंगे: खुद पर कंट्रोल कैसे रखें, अपनी जिंदगी की बागडोर खुद कैसे संभालें, यही इस किताब का फोकस है।
लेखिका: जेन सिनसेरो (Jen Sincero)
क्या सीखेंगे: खुद पर यकीन करना, डर और शक को हराकर जिंदगी को अपने तरीके से जीना।
लेखिका: ब्रिआना विएस्ट (Brianna Wiest)
क्या सीखेंगे: कैसे हम खुद ही अपनी सबसे बड़ी रुकावट बन जाते हैं और कैसे उस रुकावट को पार करें।
लेखक: डेल कार्नेगी (Dale Carnegie)
क्या सीखेंगे: लोगों से कैसे अच्छे रिश्ते बनाएं, कैसे बातचीत करें कि सामने वाला आपकी बात माने।
लेखक: एकहार्ट टोल (Eckhart Tolle)
क्या सीखेंगे: बीते हुए कल या आने वाले कल की टेंशन छोड़कर अभी यानी वर्तमान में कैसे जिएं।
लेखक: पाउलो कोएल्हो (Paulo Coelho)
क्या सीखेंगे: ये एक कहानी है, लेकिन बहुत कुछ सिखाती है। अपने सपनों के पीछे जाना, अपने मकसद को समझना और उस पर डटे रहना।
लेखिका: ब्रेने ब्राउन (Brené Brown)
क्या सीखेंगे: डर और शर्म को छोड़कर खुलकर जिंदगी जीना और हर मौके पर खुद को साबित करना।