अगर आप भारतीय सेना में ऑफिसर बनना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ खास शर्तें और प्रक्रियाएं होती हैं। जानिए सेना भर्ती से जुड़े कुछ आम सवालों के आसान जवाब, जो अक्सर मन में उठते हैं।
हां, आपकी डिग्री स्नातक या स्नातकोत्तर के रूप में मान्य होगी। लेकिन, अगर किसी भर्ती में विशेष विषयों की आवश्यकता होगी, तो सिर्फ सामान्य ग्रेजुएशन मान्य नहीं होगी।
हां, आवेदन कर सकते हैं। लेकिन बायोमेट्रिक पहचान की प्रक्रिया में आसानी के लिए जल्द से जल्द आधार बनवा लेना बेहतर रहेगा।
NDA के लिए हर साल अप्रैल और सितंबर में UPSC द्वारा विज्ञापन जारी किया जाता है। इसके अलावा, 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES) के तहत नवंबर-दिसंबर और मई-जून में भी आवेदन होते हैं।
हां, आपको सेना में भर्ती का दूसरा मौका मिल सकता है। इसके लिए आपको अपने सेलेक्शन सेंटर में प्रूफ के साथ रिक्वेस्ट भेजनी होगी।
भारतीय सेना में भर्ती के लिए मेडिकल मानक तय होते हैं, जो अलग-अलग पदों के लिए भिन्न होते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए www.joinindianarmy.nic.in देखें।
NDA और CDS के लिए न्यूनतम प्रतिशत निर्धारित नहीं है, लेकिन आपको परीक्षा में पास होना अनिवार्य है।
सेना में भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट: www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से डिटेल जानकारी चेक कर सकते हैं।
अगर आपका सपना भारतीय सेना में ऑफिसर बनने का है, तो सही जानकारी और तैयारी से यह सपना जरूर पूरा हो सकता है।