Hindi

हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बड़े पैमाने पर भर्ती, 2 लाख नौकरियां, जानिए

Hindi

हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में लाखों जॉब

हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में अगले 12 से 18 महीनों में करीब 2 लाख नई भर्ती होगी। पटरी पर लौटे हॉलिडे ट्रैवल में वृद्धि का लाभ उठाने के लिए होटल्स बड़े पैमाने पर भर्ती कर रहे हैं।

Image credits: Getty
Hindi

बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद अब बड़े पैमाने पर भर्ती

महामारी के दौरान हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था, बड़े पैमाने पर छंटनी हुई थी लेकिन अब सब कुछ पटरी पर लौटने के साथ होटल इंडस्ट्री बड़े पैमाने पर भर्ती के लिए तैयार है।

Image credits: Getty
Hindi

टीमलीज सर्विसेज का अनुमान

टीमलीज सर्विसेज के अनुमान के अनुसार होटल, रेस्तरां और पर्यटन क्षेत्र में अगले 12-18 महीने में लगभग 200,000 नौकरियों के अवसर पैदा होने जा रहे हैं।

Image credits: Getty
Hindi

अलग-अलग लेवल पर हजारों पदों को भरने का लक्ष्य

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार रिप्लेसमेंट हायरिंग, रॉयल ऑर्किड होटल्स जैसी कंपनियों में महत्वपूर्ण कारोबार देखा जा रहा है और विभिन्न स्तरों पर हजारों पदों को भरने का लक्ष्य है।

Image credits: Getty
Hindi

जानें अभी भर्ती क्यों?

हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री बढ़ते मार्केट का लाभ उठाने के लिए रणनीतिक रूप से खुद को तैयार कर रहा है। जैसे रॉयल ऑर्किड होटल्स अपना विस्तार करते हुए 3 नए ब्रांड पेश करने की तैयारी में है।

Image credits: Getty
Hindi

फॉर्च्यून होटल्स और लेमन ट्री में हो रही खूब भर्ती

इसी तरह फॉर्च्यून होटल्स और लेमन ट्री हैं। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आक्रामक रूप से कमरे जोड़े जा रहे हैं और भर्ती की जा रही है।

Image credits: Getty
Hindi

फॉर्च्यून होटल्स को 8-10 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान

घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि के संकेत के साथ फॉर्च्यून होटल्स को 8-10 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान है। लेमन ट्री का लक्ष्य हजारों नियुक्त करना है।

Image credits: Getty
Hindi

होटल सर्विस की मांग में वृद्धि

होटल सर्विस की मांग में वृद्धि हुई है, जिसके लिए भारी संख्या में होटल्स को स्टाफ की आवश्यकता है। ताकि वे अपने सर्विस स्टैंडर्ड को बनाये रख सकें।

Image credits: Getty
Hindi

सबसे डिमांड वाले जॉब

सबसे डिमांड वाली रोल में फ्रंट डेस्क एजेंट, दरबान, गेस्ट रिलेशन मैनेजर और हाउसकीपिंग स्टाफ शामिल हैं। मेंटेनेंस टेक्नीशियन और शेफ की मांग भी बढ़ रही है।

Image Credits: Getty