Education
नवीन कृष्ण राय IIM इंदौर के गवर्मेंट अफेयरस एंड बिजनसे डेवलपमेंट मैनेजर हैं। नवीन की ख्याति गृहनगर में किए गए उनके कार्यों से बढ़ी है। उनके काम के कारण कई संगठनों ने उनकी मदद की।
नवीन कृष्ण राय का कम उम्र में बाधाओं से सामना हुआ लेकिन उन्होंने उसे पार कर सफलता हासिल की। बीरपुर, गाजीपुर से शुरू हुई उनकी यात्रा उनकी दृढ़ता और संकल्प का प्रमाण है।
नवीन के जन्म से कुछ महीने पहले ही उनके सार्जेंट पिता की मृत्यु के बाद उनका पालन-पोषण एक अकेली मां ने किया था।
प्रयागराज में जवाहर नवोदय विद्यालय से 12वीं कक्षा तक की शिक्षा प्राप्त की। फिर गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बी.टेक किया।
बी.टेक की पढ़ाई के दौरान नवीन की रुचि सामाजिक कार्यों में हुई। गोरखपुर के तत्कालीन डीएम आईएएस रंजन कुमार के ग्रामीण युवा नेतृत्व कार्यक्रम से प्रभावित हुए।
उस समय 21 साल के नवीन ने कमिश्नर पी गुरुप्रसाद के सहयोग से खोराबार ब्लॉक के मोतीराम अड्डा गांव को गोद लिया। जन जागरूकता बढ़ाने के उनके प्रयासों से गांव के विकास में मदद मिली।
नवीन मैनेजमेंट ट्रेनिंग के लिए प्रसिद्ध हुए। वह पुलिस, ज्यूडिशियल सर्विस, अर्धसैनिक बलों सहित स्टेट ट्रेनिंग एकेडमी में न्यायाधीशों और ऑफिसर्स को मैनेजमेंट की ट्रेनिंग देते थे।
उन्होंने आईआरएस, राज्य पुलिस सेवा और प्रशासनिक सेवा के हजारों अधिकारियों को मैनेजमेंट में ट्रेनिंग देकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नवीन राज्यों में कई सरकारी समितियों के सदस्य हैं।