Education

क्या होता है भारत रत्न अवार्ड, किसे दिया जाता है, अबतक कितनों को मिला?

Image credits: social media

भारत रत्न पुस्कार क्या है?

भारत रत्न पुस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। 1954 से शुरू यह पुरस्कार जाति, व्यवसाय, स्थिति या लिंग की परवाह किए बिना दिया जाता है।

Image credits: social media

भारत रत्न सम्मान किसे दिया जाता है?

यह मानव प्रयास के किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा या उच्चतम स्तर के प्रदर्शन पर प्रदान किया जाता है।

Image credits: social media

भारत रत्न पुरस्कार कौन देता है?

भारत रत्न पुरस्कार देने के लिए प्रधानमंत्री सीधे राष्ट्रपति को सिफारिशें करते हैं और किसी औपचारिक सिफारिश की आवश्यकता नहीं होती है। 

Image credits: social media

एक साल में कितने लोगों को मिलता है भारत रत्न पुरस्कार

भारत रत्न पुरस्कार वार्षिक पुरस्कार है जो प्रति वर्ष अधिकतम तीन तक सीमित है।

Image credits: social media

भारत रत्न पुरस्कार में क्या मिलता है?

भारत रत्न पुरस्कार प्राप्तकर्ता को राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र और एक पदक प्रदान किया जाता है। गृह मंत्रालय के अनुसार भारत रत्न पुरस्कार में कोई राशि नहीं दी जाती।

Image credits: social media

अबतक कितने लोगों को दिया गया है भारत रत्न

देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न अब तक 50 व्यक्तियों को दिया गया है, जिनमें से 17 को मरणोपरांत प्रदान किया गया है।

Image credits: social media

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न

इस साल भाजपा के प्रमुख नेता, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिये जाने की घोषणा की गई है। वे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले 50वें व्यक्ति हैं।

Image credits: social media