देश के सबसे रईस लोगों की ताजा लिस्ट आई है। मशहूर रिसर्च कंपनियां 360 वन वेल्थ और क्रिसिल ने एक स्टडी जारी की है, जिसमें देश के 2,000 से ज्यादा अमीर भारतीयों को शामिल किया गया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, इस बार मुकेश अंबानी के दोनों बेटे, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी संयुक्त रूप से भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि आकाश और अनंत अंबानी के पास कुल 3.59 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है।
यानी अब देश के सबसे अमीर व्यक्ति सिर्फ मुकेश अंबानी नहीं, बल्कि उनके दोनों बेटे भी बन चुके हैं। इस बीच जानिए आखिर कितने पढ़े-लिखे हैं ये दोनों भाई? कहां से की है पढ़ाई?
मुकेश और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पढ़ाई की शुरुआत मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से हुई थी। स्कूल के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका का रुख किया।
आकाश ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जियो और रिलायंस के डिजिटल वेंचर्स से अपने करियर की शुरुआत की।
आज आकाश अंबानी जियो के चेयरमैन हैं और रिलायंस की डिजिटल स्ट्रैटजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने भी मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से स्कूली पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरी की।
पढ़ाई के बाद अनंत अंबानी रिलायंस की एनर्जी, पेट्रोकेमिकल्स और न्यू एनर्जी यूनिट्स से जुड़े। वह फिलहाल रिलायंस न्यू एनर्जी और रिलायंस न्यू सोलर जैसे बिजनेस को लीड कर रहे हैं।