बिजनेस मैन संजय कपूर के आकस्मिक निधन के बाद, एक बार फिर से सभी की नजरें उनके परिवार और बच्चों पर टिक गई हैं। यहां जानिए संजय कपूर और करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर के बारे में।
समायरा कपूर, बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और बिजनेसमैन संजय कपूर की बड़ी बेटी हैं। अपनी मां से अलग वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे रही हैं।
समायरा कपूर अभी अमेरिका में पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने अपनी स्कूलिंग अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे, Mumbai से की है। फिलहाल मैसाचुसेट्स स्थित Tufts University से ग्रेजुएशन कर रही हैं।
समायरा कपूर का ग्रेजुएशन 2027 में पूरा होगा। उनके विषय के बारे में जानकारी नहीं, लेकिन टफ्ट्स यूनिवर्सिटी आमतौर पर लिबरल आर्ट्स, इंटरनेशनल रिलेशंस से जुड़े कोर्सेज के लिए फेमस है।
जहां एक ओर करिश्मा कपूर बॉलीवुड में पॉपुलर हैं और संजय कपूर बिजनेस वर्ल्ड का बड़ा नाम रहे, वहीं समायरा कपूर को हमेशा मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद है।
समायरा के पिता संजय कपूर भी एजुकेशन के मामले में काफी आगे थे। उन्होंने देहरादून के मशहूर दून स्कूल से स्कूली पढ़ाई पूरी की थी।
स्कूली पढ़ाई के बाद संजय कपूर ने बकिंघम यूनिवर्सिटी UK से BBA इन कॉर्पोरेट स्ट्रैटजी एंड HRM में ग्रेजुएशन किया था। वे MIT और Harvard Business School जैसे संस्थानों से भी पढ़े थे।
करिश्मा कपूर, संजय कपूर के मुकाबले बेहद कम पढ़ी-लिखी हैं। करिश्मा मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल में पढ़ती थीं लेकिन मात्र 5वीं तक ही पढ़ाई की और फिर ग्लैमर वर्ल्ड में आ गईं।
समायरा कपूर फिलहाल अपने एजुकेशन की बुनियाद मजबूत कर रही हैं। अमेरिका की टफ्ट्स यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कर रही लेकिन भविष्य में फिल्म या बिजनेस में बड़ा नाम बन सकती हैं।