कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज,19 जून को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहने वाले राहुल गांधी ने कहां से की पढ़ाई और किस तरह शुरू हुआ उनका करियर। जानिए
राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ। शुरुआती पढ़ाई उन्होंने सेंट कोलंबिया स्कूल, नई दिल्ली से की। फिर वह देहरादून के मशहूर दून स्कूल में एडमिशन लेकर पढ़ने चले गए।
साल 1984 में जब उनकी दादी इंदिरा गांधी की हत्या हुई, तब सुरक्षा कारणों से उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा। इसके बाद राहुल और उनकी बहन प्रियंका को घर पर ही पढ़ाया गया।
स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद राहुल गांधी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में एडमिशन लिया। लेकिन यहां सिर्फ एक साल ही पढ़ेे। इसके बाद वह पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए।
राहुल ने अमेरिका की हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई शुरू की, फिर पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्हें फ्लोरिडा के रोलिन्स कॉलेज में ट्रांसफर किया गया। ग्रेजुएशन वहीं से पूरी की।
इसके बाद राहुल गांधी इंग्लैंड के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पहुंचे। वहां के ट्रिनिटी कॉलेज में उन्होंने डेवलपमेंट स्टडीज में एमफिल किया और अपनी पढ़ाई पूरी की।
पढ़ाई खत्म करने के बाद राहुल ने कुछ वक्त लंदन की मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म Monitor Group में काम किया। इसके बाद वह भारत लौट आए और मुंबई में अपनी एक कंपनी शुरू की।
राहुल गांधी की इस कंपनी का नाम था Backops Services Private Ltd.। यह एक टेक्नोलॉजी और आउटसोर्सिंग से जुड़ी फर्म थी, जिसके डायरेक्टर खुद राहुल गांधी थे।
कुछ साल बिजनेस करने के बाद राहुल गांधी ने राजनीति में कदम रखा। आज वे कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं और संसद में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।