Hindi

17 साल के तैजस सिंह का NEET UG स्कोर परफेक्ट 720, जानिए कैसे की तैयारी

Hindi

चंडीगढ़ के तैजस सिंह को NEET UG में 720/720 मार्क्स

चंडीगढ़ के 17 वर्षीय तैजस सिंह ने NEET UG में 720/720 मार्क्स हासिल किए हैं। इसके साथ ही तैजस जेनरल कैटेगरी में रैंक 1 हासिल कर NEET टॉपर लिस्ट 2024 में शामिल हो गये हैं।

Image credits: unsplash
Hindi

गुरु नानक पब्लिक स्कूल के छात्र

मोहाली के रहने वाले तैजस सिंह सेक्टर 36 में गुरु नानक पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई यादविंदरा पब्लिक स्कूल, मोहाली से की।

Image credits: unsplash
Hindi

तैजस सिंह के माता-पिता दोनों डॉक्टर

तैजस सिंह के माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं। मां गोल्डी छाबड़ा सेक्टर 45 चंडीगढ़ के सिविल अस्पताल में डॉक्टर हैं और उनके पिता डॉ मनदीप सिंह 3 बीआरडी स्टेशन पर एयरफोर्स में डॉक्टर हैं।

Image credits: unsplash
Hindi

माता-पिता से मिली डॉक्टर बनने की प्रेरणा

तैजस के अनुसार अपने माता-पिता को डॉक्टर के रूप में काम करते हुए देख कर उन्हें मेडिकल फील्ड में जाने और एनईईटी की तैयारी करने की प्रेरणा मिली। तैजस की एक बड़ी बहन भी है।

Image credits: unsplash
Hindi

एम्स नई दिल्ली से एमबीबीएस करना चाहते हैं तैजस

तैजस एम्स नई दिल्ली से एमबीबीएस की डिग्री लेना चाहते हैं। कार्डियोलॉजी या रेडियोलॉजी दोनों में से किसी एक में एक्पर्टीज हासिल करने को लेकर अभी संशय में हैं। 

Image credits: unsplash
Hindi

NEET टॉपर तैजस सिंह की नीट प्रिपरेशन स्ट्रेटजी

तैजस हर दिन 8 घंटे तक पढ़ाई करते थे। हर दिन का टारगेट फिक्स करते थे और उसे ईमानदारी से पूरा करते थे। प्रैक्टिस पेपर सॉल्व करने और गलतियों को सुधारने पर फोकस किया था।

Image Credits: unsplash