Hindi

NEET Controversy: ग्रेस मार्क्स से लेकर फटे OMR शीट तक, NTA का जवाब

Hindi

नीट रिजल्ट पर उठे सवाल और NTA के जवाब

नीट रिजल्ट 2024 को लेकर चल रहा विवाद अबतक सुलझा नहीं है। जानिए टॉपर्स, ग्रेस मार्क्स, निवारण समिति से लेकर आयुषी पटेल मामले में उठे सवालों पर NTA ने अबतक क्या-क्या जवाब दिये।

Image credits: unsplash
Hindi

नीट 2024 में 67 टॉपर्स कैसे बने?

67 टॉपर्स में 44 को आंसर की रिवीजन के बाद 720 नंबर मिले। 6 कैंडिडेट को समय खराब होने मामले में ग्रेस मार्क्स मिले। जबकि 17 कैंडिडेटस ने ओरिजिनली 720 मार्क्स हासिल किए थे।

Image credits: unsplash
Hindi

आंसर की मामला क्या है?

आंसर की पर ऑब्जेक्शन में एनटीए को फिजिक्स क्वेश्चन के लिए 13373 चैलेंज मिले। जिसमें दोनों ऑप्शन सही मानने पड़े। दोनों प्रश्नों के लिए प्रयास करने वालों को पूरे मार्क्स दिये गये।

Image credits: Getty
Hindi

1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स क्यों मिले?

समय बर्बाद होने की कोर्ट शिकायत मामले में NTA की हाई पावर कमिटी ने सीसीटीवी फुटेज देखी और रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट के बाद 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए।

Image credits: unsplash
Hindi

718 और 719 मार्क्स कैसे दिये गये?

कैंडिडेट ने सवाल उठाये थे कि नीट मार्किंग स्कीम के तहत किसी को 718 या 719 नंबर मिलना असंभव है। तब NTA ने बताया है कि ग्रेस मार्क्स के कारण ही दो छात्रों का स्कोर 718 और 719 हुआ।

Image credits: unsplash
Hindi

ग्रेस मार्क्स वाले कैंडिडेट के रिजल्ट की दोबारा जांच, समिति का गठन

नीट रिजल्ट को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद एनटीए परीक्षा के दौरान लॉस ऑफ टाइम के लिए करीब 1563 कैंडिडेट के ग्रेस मार्क्स मामलों की दोबारा समीक्षा के लिए समिति का गठन किया।

Image credits: Getty
Hindi

आयुषी पटेल की फटी ओएमआर शीट मामला

यूपी की आयुषी पटेल के वायरल वीडियो मामले में  NTA ने कहा है कि ऑफिशियली कोई भी फटी हुई OMR आंसरशीट जारी नहीं हुई है। आयुषी की रिजल्ट और उसके मार्क्स दोनों बिल्कुल सही हैं।

Image Credits: Getty