हाल ही में, नीता अंबानी ने हार्वर्ड इंडिया कांफ्रेंस 2025 में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जहां उन्होंने शिक्षा, खेल और समाजिक परिवर्तन के बारे में अपनी विचार शेयर किए।
मैसाचुसेट्स की गवर्नर मौरा हीली ने नीता अंबानी को गवर्नर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया,जिसमें उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए कार्यों की सराहना की गई।
नीता अंबानी ने हार्वड में समारोह के दौरान बनारसी साड़ी पहनकर भारतीय संस्कृति और कला को बढ़ावा दिया। इस अवसर पर भारतीय शिल्प कौशल की विशिष्टता को दुनिया के सामने रखा।
हार्वर्ड इंडियन कॉन्फ्रेंस 2025 में नीता अंबानी से रैपिड फायर राउंड में पूछे गये एक सवाल का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। और उनके जवाब की लोग खूब सराहना कर रहे हैं।
पीएम मोदी और मुकेश अंबानी में अच्छा कौन? सवाल पर नीता अंबानी ने शानदार जवाब देते हुए कहा की पीएम मोदी देश के लिए अच्छे हैं और उनके हसबेंड मुकेश अंबानी उनके घर के लिए।
नीता अंबानी का जन्म 1 नवम्बर 1963 को मुंबई में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से प्राप्त की और फिर नर्सी मंजी कॉलेज से कॉर्मस में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।
पढ़ाई के साथ नीता अंबानी ने भरतनाट्यम नृत्य की शिक्षा ली। यह उनके कला के प्रति गहरे प्रेम को दर्शाता है। शादी पहले वह एक डांस टीचर के तौर पर काम करती थीं।
मुकेश अंबानी से शादी के बाद नीता अंबानी ने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की स्थापना की, जहां स्टूडेंट्स को क्वालिटी एजुकेशन दी जाती है।
नीता अंबानी ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने कार्यों के माध्यम से समाज में बदलाव लाने का प्रयास किया।