Hindi

पटना के कौन से कॉलेज से पढ़े नीतीश कुमार, 10वीं बार बनेंगे बिहार CM?

Hindi

नीतीश कुमार 10वीं बार लेंगे बिहार सीएम पद की शपथ?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सीएम नीतीश कुमार राज्य के सबसे पॉपुलर नेता के रूप में उभरे हैं। अगर इस बार वे बिहार सीएम बनते हैं, तो यह उनका 10वां सीएम पद शपथ ग्रहण होगा।

Image credits: Getty
Hindi

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कितने पढ़े-लिखे

बिहार के 9 बार मुख्यमंत्री रह चुके नीतीश कुमार न केवल राजनीति में बल्कि पढ़ाई में भी बेहद होशियार रहे हैं। जानिए उनके कॉलेज, सब्जेक्ट्स और स्टूडेंट लाइफ की रोचक बातें।

Image credits: Getty
Hindi

क्या करते थे सीएम नीतीश कुमार के पिता

नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर, पटना में हुआ। उनके पिता कविराज राम लखन सिंह आयुर्वेदिक डॉक्टर थे और आजादी की लड़ाई में सक्रिय थे।

Image credits: Getty
Hindi

कौन से स्कूल से पढ़े हैं सीएम नीतीश कुमार

नीतीश कुमार की शुरुआती पढ़ाई बख्तियारपुर के स्थानीय स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने श्री गणेश हाई स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई पूरी की। वे स्कूल के मेधावी छात्रों में गिने जाते थे।

Image credits: Getty
Hindi

पटना साइंस कॉलेज से ली इंटर की डिग्री

नीतीश कुमार ने इंटर की पढ़ाई पटना साइंस कॉलेज से की, जो उस समय बिहार का टॉप कॉलेज माना जाता था। साइंस और मैथ्स सब्जेक्ट्स उनके फेवरेट थे।

Image credits: Getty
Hindi

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट हैं नीतीश कुमार

इंटर के बाद उन्होंने बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (अब NIT पटना) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली। कॉलेज के दिनों में नीतीश कुमार टेक्निकल क्लब्स भी जुड़े रहते थे।

Image credits: Getty
Hindi

बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में इंजीनियर के तौर पर की नौकरी

ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद नीतीश कुमार ने बिहार राज्य विद्युत बोर्ड में इंजीनियर के तौर पर नौकरी शुरू की। वे बिजली वितरण और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करते थे।

Image credits: Getty
Hindi

नीतीश कुमार का राजनीति में कदम और तकनीकी सोच

नीतीश कुमार का तकनीकी बैकग्राउंड उन्हें राजनीति में अलग पहचान दिलाता है। वे हमेशा विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर व्यावहारिक सोच रखते हैं। 

Image credits: Getty

सालाना 1 करोड़ सैलरी? ये जॉब्स देंगी वो पैसा जो आप चाहते हैं

Study Tips: पढ़ाई में नहीं लग रहा मन? अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

CAT 2025 Exam से पहले इन 10 गलतियों से बचें, वरना मेहनत हो जाएगी बेकार

JEE Main में 300/300 मार्क्स, जानिए ओम प्रकाश का IIT सक्सेस प्लान