Hindi

बिना पासपोर्ट दुनिया घूमते हैं ये 3 लोग! कौन हैं?

Hindi

यात्रा के लिए पासपोर्ट सिस्टम की शुरुआत

पासपोर्ट का इतिहास 100 साल से ज्यादा पुराना है। किसी भी व्यक्ति को एक देश से दूसरे देश की यात्रा के लिए पासपोर्ट जरूरी होता है, चाहे वह आम नागरिक हो या कोई राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री।

Image credits: Getty
Hindi

पूरी दुनिया में 3 व्यक्ति ऐसे जिन्हें नहीं पड़ती पासपोर्ट की जरूरत

लेकिन पूरी दुनिया में 3 व्यक्ति ऐसे हैं जिन्हें किसी भी देश की यात्रा के लिए पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होती।जानिए ये 3 व्यक्ति कौन हैं जिन्हें कभी पासपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ती।

Image credits: Getty
Hindi

कौन हैं तीन विशेष व्यक्ति जिन्हें पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं पड़ती

 दुनिया में केवल तीन व्यक्ति ऐसे हैं जिन्हें पासपोर्ट दिखाने की जरूरत नहीं होती। ये तीन व्यक्ति हैं:

  • यूनाइटेड किंगडम के राजा 
  • जापान के सम्राट 
  • जापान की महारानी
Image credits: Getty
Hindi

यूनाइटेड किंगडम के राजा को कभी-कहीं नहीं पड़ती पासपोर्ट की जरूरत

जब तक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय जीवित थीं, उन्हें भी बिना पासपोर्ट के यात्रा करने का विशेषाधिकार प्राप्त था। उनके निधन के बाद, यह अधिकार यूनाइटेड किंगडम के राजा को मिला।

Image credits: Getty
Hindi

राजा के सचिव का संदेश

महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद, यूनाइटेड किंगडम के राजा के सचिव ने सभी देशों को संदेश भेजा कि राजा को उनके पद के कारण बिना पासपोर्ट के यात्रा करने की अनुमति होनी चाहिए।

Image credits: Getty
Hindi

जापान के सम्राट और महारानी का विशेषाधिकार

जापान के सम्राट और महारानी को भी इसी तरह का विशेषाधिकार मिला हुआ है। वे दुनिया के किसी भी देश में बिना पासपोर्ट यात्रा कर सकते हैं, जो कि आम नागरिकों के लिए संभव नहीं है।

Image credits: Getty
Hindi

800 करोड़ लोगों में से केवल तीन

दुनिया के 200 से अधिक देशों में 800 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ ये तीन व्यक्ति ही ऐसे हैं जो बिना पासपोर्ट यात्रा करने की छूट रखते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

विशेष सम्मान और आतिथ्य

इन तीन व्यक्तियों को यात्रा के दौरान हर देश में विशेष सम्मान और आतिथ्य प्राप्त होता है। इनकी पासपोर्ट की कोई जांच नहीं होती और इन्हें हर जगह खुली छूट मिलती है।

Image credits: Getty
Hindi

आम नागरिकों के लिए असंभव

जबकि बाकी सभी लोगों को यात्रा के लिए पासपोर्ट दिखाना अनिवार्य है, इन तीन व्यक्तियों के लिए यह नियम लागू नहीं होता। यह उनके उच्च पद और विशेषाधिकार का प्रतीक है।

Image Credits: Getty