Education

MP के सबसे ज्यादा बार CM रहे शिवराज सिंह चौहान की 10 बातें जान लें

Image credits: Getty

खेती किसानी से जुड़ा समुदाय

शिवराज सिंह चौहान कीर समुदाय से आते हैं जो किसानी से जुड़ा है। जन्म 5 मार्च, 1959 को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के जैत गांव में हुआ। पिता प्रेम सिंह चौहान और मां सुंदर बाई चौहान है।

Image credits: Getty

दर्शनशास्त्र में एमए, गोल्ड मेडलिस्ट

श‍िवराज सिंह चौहान ने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में एमए की डिग्री ली। एमए में गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे। राजनीति में आने से पहले वे खुद काे एक कृषक मनाते थे।

Image credits: Getty

कॉलेज के दिनों से शुरू की राजनीति

श‍िवराज सिंह चौहान के राजनीति करियर की नींव कॉलेज के दिनों में पड़ गई थी। साल 1992 में उनका विवाह साधना सिंह से हुआ। दो बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और कुणाल सिंह चौहान हैं। 

Image credits: Getty

स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष बने

पहली बार श‍िवराज सिंह चौहान 1975 में मॉडल स्कूल स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष बने।फिर1975-76 में इमरजेंसी के खिलाफ अंडरग्राउंड होकर आंदोलन किया। साल 1976-77 में  जेल भी जा चुके हैं।

Image credits: Getty

आरएसएस के बाद एबीवीपी ज्वाइन की

वर्ष 1977 से वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक्टिव कार्यकर्ता रहे। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ज्वाइन कर ली।

Image credits: Getty

श‍िवराज सिंह चौहान की संपत्त‍ि

शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए संपत्ति के ब्योरे के अनुसार साल 2023 में उनकी कुल संपत्ति 3.21 करोड़ रुपये हैं। जबकि पत्नी साधना सिंह की कुल संपत्ति 5.41 करोड़ रुपये हैं। 

Image credits: Getty

सालाना आय 32 लाख 63 हजार 573 रुपये

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने ऐफिडेविट में बताया है कि 2022-23 में उनकी सालाना आय 32 लाख 63 हजार 573 रुपये रही। उनके पास कोई कार नहीं है।

Image credits: Getty

2018 में संपत्ति 10 करोड़ 45 लाख

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में उन्होंने नामांकन के दौरान जो शपथ पत्र दिया था उसके मुताबिक उनके पास 10 करोड़ 45 लाख 82 हजार 140 रुपये थी।

Image credits: Getty