भारत के स्पेस हीरो शुभांशु शुक्ला 15 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए हैं। उन्होंने पूरे 18 दिन ISS पर बिताए।
Axiom 4 मिशन को के तहत शुभांशु शुक्ला ने तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मिलकर स्पेस स्टेशन पर कई वैज्ञानिक प्रयोगों को पूरा किया।
शुभांशु शुक्ला वायुसेना में ग्रुप कैप्टन हैं और अब वो ISS पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बन चुके हैं। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
शुभांशु शुक्ला का परिवार यूपी के लखनऊ का रहने वाला है। उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला एक रिटायर्ड सरकारी अधिकारी हैं, जबकि मां आशा शुक्ला एक गृहिणी हैं।
शुभांशु शुक्ला तीन भाई बहनों में सबसे छोटे लेकिन सबसे होनहार हैं। उनकी वापसी पर पूरा परिवार बेहद खुश है।
शुभांशु की पत्नी का नाम कामना शुक्ला है। इनकी शादी करीब 7 साल पहले हुई थी। हालांकि यह शादी परिवार की रजामंदी से हुई थी, लेकिन खास बात यह है कि दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे।
शुभांशु शुक्ला की पत्नी कामना शुक्ला ने मेडिकल की पढ़ाई की है। पेशे से एक डेंटिस्ट हैं। वह ना सिर्फ एक डॉक्टर हैं बल्कि एक समर्पित पत्नी भी हैं, जो हर कदम अपने पति का साथ देती हैं।
शुभांशु शुक्ला और कामना शुक्ला का एक 6 साल का बेटा भी है, जिसका नाम सिड है। हालांकि वह उम्र में अभी बहुत छोटा है लेकिन फिर भी अपने पिता की उपलब्धियों से बहुत खुश है।
जहां एक ओर शुभांशु स्पेस मिशन में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी कामना हर दिन हजारों मरीजों की मुस्कान वापस ला रही हैं।