Hindi

2025 में भारत ने गूगल पर इन 10 लोगों को किया सबसे ज्यादा सर्च

Hindi

गूगल इंडिया टॉप 10 ट्रेंडिंग पीपल लिस्ट 2025

2025 में गूगल इंडिया पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए लोगों की लिस्ट सामने आई है। वैभव सूर्यवंशी से लेकर स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स तक, जानें कौन-कौन इस साल फैंस की पसंद बना।

Image credits: vaibhav_sooryavanshi09/instagram
Hindi

वैभव सूर्यवंशी

2025 में गूगल इंडिया People ट्रेंडिंग लिस्ट में वैभव नंबर 1 रहे। 14 की उम्र में IPL 2025 में शतक व अर्धशतक जमाए। सैयद मुश्ताक अली में 61 गेंदों पर 108 रन बना सबका ध्यान खींचा।

Image credits: vaibhav_sooryavanshi09/instagram
Hindi

प्रियांश आर्य

प्रियांश आर्य 2025 में गूगल इंडिया पीपल (People) ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा सर्च किए गए शख्स बने। IPL 2025 में पंजाब के लिए 39 गेंदों पर तेज शतक जड़कर इतिहास रच दिया।

Image credits: Priyansh Arya/instagram
Hindi

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा 2025 की पीपल ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और लगातार बेहतर होते प्रदर्शन ने उन्हें युवा खिलाड़ियों में सबसे बड़ी उम्मीद बना दिया है।

Image credits: Instagram
Hindi

शेख रशीद

2025 के Google इंडिया ट्रेंड पीपुल लिस्ट में चौथे स्थान पर रहे। ये वह युवा खिलाड़ी हैं जिनकी आक्रामक बल्लेबाजी और युवा-टीम में प्रदर्शन ने उनपर ध्यान केन्द्रित करवाया।

Image credits: Shaik Rasheed/instagram
Hindi

जेमिमा रोड्रिग्स

2025 में Google इंडिया ट्रेंडिंग पीपल लिस्ट में सबसे ज्यादा सर्च हुई महिला खिलाड़ी है। 2025 की महिला वर्ल्ड कप जीत के बाद उनके प्रदर्शन और लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ।

Image credits: Jemimah Rodrigues/Instagram
Hindi

आयुष म्हात्रे

2025 की पीपल ट्रेंडिंग लिस्ट में 6वें स्थान पर रहे। 2025 में उन्होंने कई दमदार पारियां खेलीं। घरेलू क्रिकेट व आईपीएल दोनों में उनके खेल ने लोगों को प्रभावित किया।

Image credits: Ayush Mhatre/instagram
Hindi

स्मृति मंधाना

2025 में महिला क्रिकेट के सबसे चर्चित नामों में से एक स्मृति मंधाना Google ट्रेंडिंग लिस्ट में लगातार ऊपर रही। वर्ल्ड कप जीत के बाद उनकी लोकप्रियता और प्रदर्शन दोनों ने जोर पकड़ा।

Image credits: smriti mandhana/instagram
Hindi

करुण नायर

2025 की गूगल इंडिया पीपुल ट्रेंडिंग लिस्ट में करुण का नाम भी टॉप 10 में शामिल रहा, खासकर युवा खिलाड़ियों की लिस्ट में। करुण का रिकॉर्ड और अनुभव उन्हें हमेशा चर्चा में बनाए रखता है।

Image credits: Karun Nair/instagram
Hindi

उर्विल पटेल

उर्विल पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में 31 गेंदों पर शतक जमाया। इतना ही नहीं वे टी20 में दो बार 35 से कम गेंदों में सैकड़ा लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Image credits: Urvil Patel/instagram
Hindi

विग्नेश पुथुर

2025 में Google इंडिया ट्रेंडिंग पीपुल लिस्ट में टॉप 10 में रहे। विग्नेश ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2025 डेब्यू मैच में ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 3 विकेट लेकर कमाल कर दिया।

Image credits: Vignesh Puthur/instagram

कौन थे स्वराज कौशल? सुषमा स्वराज के पति के 7 अनसुने फैक्ट्स

Delhi School Admission 2026: नर्सरी-1st फॉर्म शुरू, 7 डॉक्यूमेंट जरूरी

CLAT 2025: टॉप रैंक दिलाने वाली फाइनल डे स्ट्रैटेजी जानें

कितने पढ़े-लिखे हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें कैसी है उनकी स्कूल लाइफ?