कौन थे स्वराज कौशल? सुषमा स्वराज के पति के 7 अनसुने फैक्ट्स
Education Dec 04 2025
Author: Anita Tanvi Image Credits:Getty
Hindi
स्वराज कौशल का निधन
पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का 4 दिसंबर 2025 को निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे।
Image credits: Getty
Hindi
कौन थे स्वराज कौशल?
स्वराज कौशल देश के जाने-माने वरिष्ठ वकीलों में से एक थे। वह मिजोरम के पूर्व राज्यपाल भी थे। 12 जुलाई 1952 को जन्मे कौशल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी।
Image credits: Getty
Hindi
34 की उम्र में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट बने
उनकी कानूनी पकड़ और परफॉर्मेंस देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सिर्फ 34 साल की उम्र में सीनियर एडवोकेट की उपाधि दी थी, जो किसी भी वकील के लिए बड़ी उपलब्धि होती है।
Image credits: Getty
Hindi
37 साल की उम्र में बने मिजोरम के राज्यपाल
सिर्फ 37 वर्ष की उम्र में ही उन्हें मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वह 1990 से 1993 तक इस पद पर रहे।
Image credits: Getty
Hindi
सांसद भी रह चुके थे स्वराज कौशल
स्वराज कौशल सांसद भी रह चुके थे। राजनीतिक जीवन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1998 से 2004 तक वह राज्यसभा सांसद रहे और हरियाणा विकास पार्टी की ओर से संसद भेजे गए।
Image credits: Getty
Hindi
सुषमा स्वराज से विवाह, पीछे छोड़ गए बेटी बांसुरी
1975 में स्वराज कौशल ने सुषमा स्वराज से शादी की थी। सुषमा स्वराज का 2019 में निधन हो गया था। अब परिवार में उनकी बेटी बांसुरी स्वराज रह गई हैं, जो भाजपा की नेता और लोकसभा सांसद हैं।