Hindi

टॉप 6 सरकारी नौकरियां जिसमें मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी और सम्मान

Hindi

भारत में टॉप 6 सबसे ज्यादा सैलरी वाले गवर्नमेंट जॉब्स

सरकारी नौकरी का रास्ता कड़ी मेहनत वाला है। लेकिन एक बार मिल गई तो भरोसा, स्थायित्व और आर्थिक सुरक्षा भी मिल जाती है। जानिए भारत की टॉप 6 हाईएस्ट पेइंग गवर्नमेंट जॉब्स कौन सी हैं।

Image credits: Getty
Hindi

IAS और IPS अधिकारी: पावर और जिम्मेदारी दोनों

IAS और IPS अधिकारी प्रशासन संभालते हुए, समाज में बदलाव भी लाते हैं। इनकी सैलरी 56,100 से शुरू होकर 2.5 लाख रुपए तक जाती है। सरकारी गाड़ी, घर, स्टाफ जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

Image credits: social media
Hindi

डिफेंस सर्विस: देश के रक्षक, हाई सैलरी के हकदार

भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अफसरों को काफी मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन उनकी सैलरी भी शानदार होती है। लेफ्टिनेंट जनरल या एडमिरल जैसे पदों पर 2.5 लाख तक सैलरी मिलती है।

Image credits: Asianet News
Hindi

IFS अधिकारी: विदेश में भारत का चेहरा

भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी विदेशों में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी सैलरी 60,000 से 2.4 लाख तक हो सकती है, साथ ही विदेश में पोस्टिंग पर कई तरह के भत्ते भी मिलते हैं।

Image credits: social media
Hindi

सरकारी डॉक्टर: जिंदगी बचाने वाले हीरो

AIIMS, RML जैसे टॉप गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स में जो डॉक्टर MBBS और MD करके पहुंचते हैं, उन्हें 1 लाख से लेकर 3 लाख तक की सैलरी मिलती है। साथ ही उन्हें समाज में बहुत सम्मान भी मिलता है।

Image credits: Getty
Hindi

हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जज: इंसाफ का प्रतीक

जज बनना आसान नहीं होता। इसके लिए कानून की गहरी समझ और नैतिक मजबूती चाहिए। लेकिन एक बार कोई जज बन गया, तो उसकी सैलरी 2.25 लाख से 2.80 लाख रुपए तक होती है।

Image credits: social media
Hindi

ISRO/DRDO के वैज्ञानिक: विज्ञान के योद्धा

DRDO और ISRO में वैज्ञानिक बनना हर साइंस लवर स्टूडेंट का सपना होता है। यहां की सैलरी 80,000 से 2.20 लाख तक होती है। साथ ही, देश के लिए कुछ बड़ा करने का मौका भी मिलता है।

Image credits: Getty

शुभांशु शुक्ला की पत्नी कितनी पढ़ी-लिखी, कामना शुक्ला क्या करती हैं

Study Tips: स्कूल की परीक्षा में 95 प्रतिशत मार्क्स पाने के 7 सीक्रेट

8 Easy Study Tips: टॉपर बनना है, तो टॉपर्स के जैसे पढ़ो, आसान टिप्स

हिंदी मीडियम स्टूडेंट, मैथ्स में फेल…फिर बना IAS, इस टॉपर से रचाई शादी