क्या आप जानते हैं, बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल पहले एक इंजीनियर थे। जानिए एक आम स्टूडेंट से फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार बनने तक उनकी जर्नी।
उनका जन्म 16 मई 1988 को मुंबई की एक चॉल में हुआ था। उनके पिता शाम कौशल बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर हैं। पिता चाहते थे कि वे फिल्मी दुनिया से दूर रहकर स्थिर करियर बनाएं।
विक्की ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RGIT), मुंबई से की। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BE की डिग्री साल 2009 में पूरी की।
RGIT, मुंबई यूनिवर्सिटी से जुड़ा एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज है। यहां पढ़ाई का खर्च लगभग 4.5 से 5.5 लाख रुपए तक आता है। एडमिशन के लिए JEE Main या MHT-CET स्कोर जरूरी है।
विक्की को पढ़ाई के साथ क्रिकेट और फिल्में देखने का भी शौक था। एक बार जब एक आईटी कंपनी विजिट पर गए, तो उन्हें एहसास हुआ ऑफिस जॉब उनके लिए नहीं है। यहीं उन्होंने एक्टर बनने की ठानी।
उन्होंने किशोर नामित कपूर एक्टिंग इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग ली। साथ ही मनव कौल के आरण्य ग्रुप और नसीरुद्दीन शाह की मॉटली प्रोडक्शन के साथ थिएटर किया।
विक्की ने 2012 में अनुराग कश्यप की Gangs of Wasseypur में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया। उन्हें 2015 में फिल्म मसान में लीड रोल मिला और वहीं से उनकी किस्मत चमक उठी।
आज विक्की कौशल ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘सरदार उधम’, ‘जरा हटके जरा बचके’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स में गिने जाते हैं।