भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2025 जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के बाद टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर सुर्खियों में हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने पहला महिला वर्ल्ड कप जीता है।
मैदान पर दमदार प्रदर्शन के साथ हरमनप्रीत की सैलरी और नौकरी को लेकर भी लोग जानना चाहते हैं। दरअसल वो पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर हैं। जानिए उन्हें इस पद से कितनी सैलरी मिलती है।
हरमनप्रीत कौर पंजाब के मोगा जिले से हैं। जब उनका नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने लगा, तो पंजाब सरकार ने उन्हें डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) की नौकरी ऑफर की थी।
वो पिछले कई सालों से इस पद पर तैनात हैं। हालांकि उन्हें पुलिस की रोजमर्रा की ड्यूटी नहीं करनी पड़ती। उनका पूरा फोकस सिर्फ क्रिकेट करियर पर रहता है।
उनकी सैलरी की बात करें, तो पंजाब पुलिस में DSP पद का पे लेवल L-9 होता है। इस ग्रेड में बेसिक पे 53,100 रुपये प्रति माह मिलती है। इसके अलावा DA , HRA और TA अलाउंस भी मिलते हैं।
सब जोड़ कर हरमनप्रीत कौर को डीएसपी पद पर करीब 1 लाख रुपये मंथली सैलरी मिलती है। अगर वो राज्य में तैनाती के दौरान रहती है, तो उन्हें टेलीफोन व अन्य खर्चों का भत्ता भी दिया जाता है।
हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं। BCCI ने उन्हें ग्रेड-A कॉन्ट्रैक्ट में रखा गया है, जिसके तहत वो 50 लाख रुपये सालाना कमाती हैं।
हरमनप्रीत कौर WPL में मुंबई इंडियंस टीम की कप्तान हैं। WPL के एक सीजन के लिए उन्हें 1.8 करोड़ फीस मिलती है। यानि BCCI और WPL मिलाकर उनकी सालाना कमाई करीब 2 से 2.5 Cr तक पहुंचती है।
हरमनप्रीत कौर कई ब्रांड्स का प्रमोशन भी करती हैं। स्पोर्ट्स गियर, फिटनेस और ड्रिंक ब्रांड्स से उन्हें अच्छा खासा पैसा मिलता है। इन सबको मिलाकर उनकी कमाई और भी ज्यादा हो जाती है।