Education
IAS परी बिश्नोई अपनी शादी को लेकर इनदिनों सुर्खियों में हैं। 22 दिसंबर को वे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोते भव्य बिश्नोई के साथ उदयपुर में सात फेरे लेंगी।
परी बिश्नोई और भव्य बिश्नोई की सगाई इसी साल अप्रैल में हुई थी। इस जोड़े की शाही शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 3 राज्यों के 3 लाख लोगों को निमंत्रण भेजा गया है।
परी बिश्नोई 2019 बैच की IAS ऑफिसर हैं। महज 24 साल की उम्र में आईएएस बनी परी बिश्नोई देखने में बेहद खूबसूरत हैं। इन्होंने UPSC में IAR 30 हासिल की थी।
वह सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम पर 152K फॉलोवर्स हैं। आईएएस ऑफिसर परी बिश्नोई मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर जिले की नोखा तहसील के काकरा गांव की रहने वाली हैं।
परी बिश्नोई का जन्म 26 फरवरी 1996 को राजस्थान में हुआ था। उनकी मां सुशीला सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) में कांस्टेबल हैं जबकि पिता मणिराज बिश्नोई वकील हैं।
परी बिश्नोई ने अजमेर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरा की। दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज से ग्रेजुउशन की डिग्री प्राप्त की।
ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त की। नेट-जेआरएफ पास करने के बाद परी बिश्नोई ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की।
परी बिश्नोई की यूपीएससी जर्नी आसान नहीं थी। परी बिश्नोई दो बार यूपीएससी में असफल रहीं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तैयारी जारी रखी। तीसरे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की।
परी बिश्नोई वर्तमान में गंगटोक, सिक्किम में सब डिविजनल ऑफिसर के पोस्ट पर काम कर रही हैं। इससे पहले वह भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय में सहायक सचिव रह चुकी हैं।
भव्य बिश्नोई बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने साउथ ऑक्सफोर्ड से डिग्री हासिल की है। उनके दादा चौधरी भजनलाल दो बार सीएम, एक बार राज्यसभा और तीन बार लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।
भव्य बिश्नोई के पिता कुलदीप बिश्नोई विधायक और सांसद रह चुके हैं। भव्य की मां रेणुका बिश्नोई भी विधायक रह चुकी हैं।