कौन थी सिमोन टाटा? जानिए रतन टाटा की सौतेली मां की शानदार उपलब्धियां
Education Dec 05 2025
Author: Anita Tanvi Image Credits:Getty
Hindi
सिमोन टाटा का निधन
टाटा परिवार की अहम सदस्य और रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
Image credits: Getty
Hindi
कौन थीं सिमोन टाटा?
सिमोन टाटा का जन्म 1930 में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में हुआ था। वह पहली बार 23 साल की उम्र में भारत घूमने आईं, जहां उनकी मुलाकात नवल टाटा से हुई।
Image credits: Getty
Hindi
सिमोन टाटा और नवल टाटा की शादी
कुछ समय की जान-पहचान के बाद सिमोन टाटा और नवल टाटा ने 1955 में शादी कर ली और वहीं से उनका भारत और टाटा ग्रुप से गहरा रिश्ता शुरू हुआ।
Image credits: Getty
Hindi
सिमोन टाटा को क्यों कहते हैं भारत की कॉस्मेटिक रानी
सिमोन टाटा 1982 में लक्मे की चेयरपर्सन बनीं और भारतीय महिलाओं के बीच ब्यूटी प्रोडक्ट्स को लोकप्रिय बनाया। इसी वजह से उन्हें Cosmetic Czarina of India कहा गया।
Image credits: Getty
Hindi
वेस्टसाइड की शुरुआत भी सिमोन टाटा की देन
1996 में लक्मे को हिंदुस्तान यूनिलीवर को बेचने के बाद, मिले धन से सिमोन टाटा ने ट्रेंट कंपनी के तहत वेस्टसाइड स्टोर की शुरुआत की।
Image credits: Getty
Hindi
भारत की सबसे बड़ी फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल चेन है वेस्टसाइड
आज वेस्टसाइड भारत की सबसे बड़ी फैशन और लाइफस्टाइल रिटेल चेन में गिनी जाती है। इसकी असली नींव सिमोन टाटा ने रखी।
Image credits: Getty
Hindi
सिमोन टाटा का आखिरी सालों में सरल जीवन
2006 में रिटायर होने के बाद सिमोन टाटा ने खुद को पब्लिक लाइमलाइट से दूर कर लिया। उन्हें आखिरी बार अक्टूबर 2024 में रतन टाटा के अंतिम संस्कार के दौरान देखा गया था।