Hindi

कब बना पहला पेपर बैग? सबसे पहले कहां लगाया गया प्लास्टिक बैग पर बैन

Hindi

Paper Bag Day 2024: पेपर बैग डे क्यों मनाते हैं?

पेपर बैग डे 12 जुलाई को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण पर प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना है। ताकि लोग प्लास्टिक बैग छोड़ पेपर बैग इस्तेमाल करें।

Image credits: unsplash
Hindi

पेपर बैग सस्ते और पर्यावरण के लिए सुरक्षित

पेपर बैग सस्ते और पर्यावरण के लिए सुरक्षित हैं। साथ ही प्लास्टिक की तुलना में पेपर बैग के निर्माण में कम समय और ऊर्जा की आवश्यकता होती है। पेपर बैग लगभग 100% रिसाइकलेबल हैं।

Image credits: social media
Hindi

किसने किया पेपर बैग का अविष्कार

फ्रांसिस वोले ने 1852 में सबसे पहले पेपर बैग मशीन का आविष्कार किया था। उनके इस अविष्कार से ही पेपर बैग का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो सका।

Image credits: social media
Hindi

मार्गरेट एलोइस नाइट को कहते हैं किराना बैग की जननी

मार्गरेट एलोइस नाइट ने 1870 में एडवांस्ड पेपर बैगों के निर्माण के लिए मशीन का आविष्कार किया। उन्हें "किराना बैग की जननी" के रूप में भी जाना जाता है।

Image credits: social media
Hindi

सबसे पहले प्लास्टिक बैग बैन करने वाला शहर कौन?

1999 में सैन फ्रांसिस्को शहर में सबसे पहले प्लास्टिक बैग को बैन किया गया। यहां किराने की दुकानों और फार्मेसियों में प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध लगा दिये गये।

Image credits: social media
Hindi

पेपर बैग इस्तेमाल करने के फायदे

पेपर बैग प्लास्टिक बैग से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण और हेल्थ रिस्क को कम करने में मदद करते हैं। अब मार्केट में एक से बढ़ कर एक ट्रेंडी और स्टाइलिश पेपर बैग उपलब्ध हैं।

Image credits: social media
Hindi

लैंडफिल में प्लास्टिक को टूटने में लगते हैं सैकड़ों साल

पेपर बैग बायोडिग्रेडेबल और लगभग 100% रिसाइकिलेबल होते हैं। लैंडफिल में एक महीने के अंदर टूट कर मिल जाते हैं जबकि लैंडफिल में प्लास्टिक को टूटने में सैकड़ों साल लग सकते हैं।

Image Credits: social media